महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा एवं किसान न्याय मोर्चा की ओर से गुरुवार को दुलहीपुर स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में दुलहीपुर और महाबलपुर में पुराने जीटी रोड़ को तोड़कर सिक्स लेन सड़क निर्माण का विरोध किया गया| चंदौली जिले में महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा एवं किसान न्याय मोर्चा की ओर से गुरुवार को दुलहीपुर स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में दुलहीपुर और महाबलपुर में पुराने जीटी रोड़ को तोड़कर सिक्स लेन सड़क निर्माण का विरोध किया गया। साथ ही वहां सिक्स लेन की जगह फोर लेन सड़क बनाने की मांग की। इसके विरोध में कैंडल मार्च निकाला और सिक्स लेन सड़क निर्माण पर नाराजगी जताई। इस मौके पर एडवोकेट महेंद्र यादव, रतन कुमार श्रीवास्तव, इंद्रजीत शर्मा, चितरंजन सोनकर, डॉ आरके शर्मा, महेंद्र शर्मा, शमीम मिल्की, कृष्णकांत यादव, गुलाम मोहम्मद, गुलशेर सिद्दीकी, त्रिलोकी नाथ गोपाल शर्मा, नसीम एडवोकेट, मोहित शर्मा, खलील, जलालुद्दीन, अशोक पटेल, बुद्ध निगम शामिल रहे।
सिक्स लेन को 4 लेन में बदलने की मांग जारी, महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा का कैंडल जुलूस
Related Posts
Add A Comment