Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

सुनील भारती मित्तल को वैश्विक दूरसंचार क्षेत्र में परिवर्तनकारी योगदान के लिए ‘जीएसएमए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया

Tuesday, 3 March 2026, 20:56 IST

भोजपुरी नाटक कृति ‘‘दू भाव ना होई’’ का हुआ भव्य विमोचन

Sunday, 1 March 2026, 20:21 IST

इन ओटीटी रिलीज़ के साथ रंग भरें अपनी होली की छुट्टियों में

Sunday, 1 March 2026, 20:00 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » सुनील भारती मित्तल को वैश्विक दूरसंचार क्षेत्र में परिवर्तनकारी योगदान के लिए ‘जीएसएमए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया
वाराणसी

सुनील भारती मित्तल को वैश्विक दूरसंचार क्षेत्र में परिवर्तनकारी योगदान के लिए ‘जीएसएमए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया

adminBy adminTuesday, 3 March 2026, 20:56 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

नई दिल्ली: ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशन्स (जीएसएमए) ने भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल को बेहद खास ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें दुनिया भर में दूरसंचार क्षेत्र का परिदृश्य बदलने और सरकारों, व्यवसायों तथा अरबों उपभोक्ताओं तक कनेक्टिविटी (संपर्क) के विस्तार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए दिया गया है। जीएसएमए के इतिहास में केवल चुनिंदा व्यक्तियों को दिया जाने वाला यह सम्मान अब तक कुछ ही टेलीकॉम दिग्गजों को प्रदान किया गया है। यह सम्मान उन योगदानों को मान्यता देता है, जिन्होंने वैश्विक संचार व्यवस्था पर एक अमिट और निर्णायक छाप छोड़ी है। बार्सिलोना में आयोजित ‘मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस’ के दौरान यह सम्मान उन्हें स्पेन के राजा महामहिम फेलिप षष्ठम, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज, कैटलोनिया के राष्ट्रपति साल्वाडोर इला और वैश्विक उद्योग जगत के नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।
दूरसंचार क्षेत्र के दूरदर्शी दिग्गज़ सुनील भारती मित्तल के नेतृत्व में भारती एयरटेल आज दुनिया की अग्रणी मोबाइल ऑपरेटर कंपनियों में से एक है। भारत और अफ्रीका में अपने ऑपरेशन के साथ एयरटेल दुनिया की शीर्ष तीन कंपनियों में शामिल है और 50 करोड़ से अधिक ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे रही है। उन्होंने उभरते बाजारों में मोबाइल सेवाओं के विस्तार की पहल की और साल 2017 से 2018 तक जीएसएमए के चेयरमैन के रूप में कार्य किया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ऐसी नीतियों का पुरजोर समर्थन किया जिनसे निवेश और नवाचार (इनोवेशन) को बढ़ावा मिले। साथ ही उन्होंने उन लोगों को जोड़ने और डिजिटल समावेश को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को मजबूत किया जो अभी तक संचार सेवाओं से वंचित थे। इससे पहले उन्हें वैश्विक मोबाइल उद्योग के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2008 और 2016 में ‘जीएसएमए चेयरमैन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही फरवरी 2019 में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान उनके चेयरमैन के रूप में कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “यह सम्मान पाकर मैं अत्यंत गौरवान्वित हूं और इसके लिए जीएसएमए को हृदय से धन्यवाद देता हूं। मैं इसे केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि के रूप में नहीं, बल्कि भारत की दूरसंचार यात्रा, भारती परिवार की सामूहिक भावना और वैश्विक पटल पर भारतीय दूरसंचार कंपनियों के बढ़ते प्रभाव के सम्मान के रूप में स्वीकार करता हूं। यह सम्मान उस उद्योग की प्रगति को भी दर्शाता है जिसने अरबों लोगों को आपस में जोड़ा है। इसका श्रेय हमारे ग्राहकों, उन टीमों को जिन्होंने हमारे संस्थानों का निर्माण किया और उन भागीदारों को जाता है जो कनेक्टिविटी की परिवर्तनकारी शक्ति में विश्वास रखते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “दूरसंचार एक ऐसी शक्ति है जो अवसरों का विस्तार करती है, आवश्यक सेवाओं को हर व्यक्ति की मुट्ठी में पहुँचाती है और मानवीय क्षमताओं के नए द्वार खोलती है। आधुनिक प्रगति को गति प्रदान करने वाले इस शक्तिशाली माध्यम के विकास में योगदान देना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है। जैसे-जैसे नवाचार की गति बढ़ रही है, हम अपने भागीदारों और हितधारकों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने के लिए काम करना जारी रखेंगे कि विकास से समानता आए और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थायी अवसर पैदा हों।”
‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ एक बेहद खास सम्मान है, जो केवल उन चुनिंदा व्यक्तियों को दिया जाता है जिनके नेतृत्व और नवाचार ने उद्योग जगत पर एक स्थायी छाप छोड़ी है।

Views: 24
crime helth latest news news Politics up Varanasi voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleभोजपुरी नाटक कृति ‘‘दू भाव ना होई’’ का हुआ भव्य विमोचन

Related Posts

भोजपुरी नाटक कृति ‘‘दू भाव ना होई’’ का हुआ भव्य विमोचन

Sunday, 1 March 2026, 20:21 IST

इन ओटीटी रिलीज़ के साथ रंग भरें अपनी होली की छुट्टियों में

Sunday, 1 March 2026, 20:00 IST

आर्य समाज मन्दिर में होलिकोत्सव पर महायज्ञ का आयोजन

Sunday, 1 March 2026, 19:58 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Monday, 15 December 2025, 16:11 IST4 Mins Read

दिल्ली में ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’

Saturday, 15 November 2025, 14:26 IST2 Mins Read

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने ‘सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025’ की घोषणा की

Saturday, 15 November 2025, 13:40 IST3 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

सुनील भारती मित्तल को वैश्विक दूरसंचार क्षेत्र में परिवर्तनकारी योगदान के लिए ‘जीएसएमए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया

Tuesday, 3 March 2026, 20:56 IST

भोजपुरी नाटक कृति ‘‘दू भाव ना होई’’ का हुआ भव्य विमोचन

Sunday, 1 March 2026, 20:21 IST

इन ओटीटी रिलीज़ के साथ रंग भरें अपनी होली की छुट्टियों में

Sunday, 1 March 2026, 20:00 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.