Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

शंकराचार्य जी ने कहा स्वत्रंत भारत मे गौहत्या भारतीयों के माथे पर सबसे बड़ा कलंक

Monday, 22 September 2025, 18:10 IST

डेंगू से अकेले नहीं लड़ा जा सकता हम सभी को मिलकर डेंगू से लड़ना चाहिए- ऑल आउट इंडिया इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व द हंस फाउंडेशन

Monday, 22 September 2025, 18:09 IST

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जादू जी ने संत कबीर महाराज जी की प्राचीन प्राकट्य स्थल में मत्था टेका

Saturday, 20 September 2025, 20:02 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » स्नातक में छात्रों को अब दो मेजर विषय का करना होगा चयन
वाराणसी

स्नातक में छात्रों को अब दो मेजर विषय का करना होगा चयन

adminBy adminTuesday, 6 August 2024, 18:46 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

काशी विद्यापीठ में कुलपति की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक सम्पन्न

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मंगलवार को कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उ.प्र. शासन द्वारा सत्र 2024-25 से एनईपी के अंतर्गत चलाये जा रहे स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए नवीन पाठ्यक्रम संरचना के क्रियान्वयन हेतु दिये गए प्रस्ताव के बिन्दुओं पर चर्चा की गई। सत्र 2024-25 से एनईपी के अन्तर्गत चलाये जा रहे स्नातक पाठ्यक्रमों में विद्यार्थी को प्रवेश के समय तीन मेजर विषयों की जगह सिर्फ दो मेजर विषय का चयन किसी एक संकाय से करना होगा और यही उसका अपना संकाय होगा। इन्हीं दो स्नातक मेजर विषय के साथ विद्यार्थी इस संकाय में वह अगले तीन वर्ष (छः सेमेस्टर) तक अध्ययन करेगा। दो मेजर विषय के साथ विद्यार्थी को तीसरा विषय का भी चयन करना होगा, जो उसका माइनर विषय होगा। स्नातक स्तर पर विद्यार्थी को मेजर एवं माइनर विषयों के साथ कौशल विकास कोर्स तथा सह-पाठ्यक्रम कोर्स का भी अनिवार्य रूप से अध्ययन करना होगा।

बहुविषयकता के दृष्टिगत रखते हुए। विद्यार्थी माइनर विषय का चयन विश्वविद्यालय / महाविद्यालय में उपलब्धता के आधार पर चाहे तो अपने संकाय से कर सकता है या फिर किसी अन्य संकाय से चुन सकता है। विद्यार्थी को एक-एक माइनर विषय का स्नातक प्रथम वर्ष (द्वितीय सेमेस्टर) एवं द्वितीय वर्ष (चतुर्थ सेमेस्टर) में अध्ययन करना होगा। विश्वविद्यालय / महाविद्यालय में अध्यापकों की उपलब्धता एवं संसाधनों के आधार पर विभिन्न विषयों की सीट पर प्रवेश दिया जायेगा।

छात्र को विषय पुंज में दिये गये समूहों में से किसी भी दो विषयों को मुख्य विषय के रूप में चुनना होगा। छात्र को अपने पहले मुख्य विषय के लिए एक समूह से और दूसरे मुख्य विषय के लिए दूसरे समूह से विषय का चयन करना होगा। छात्र को अपने दो चयनित समूहों को छोड़कर किसी अन्य समूह से किसी एक विषय का और चयन करना होगा, जो उसका माइनर विषय होगा।

मेजर विषयों हेतु दो प्रायोगिक विषय का आवंटन किया जायेगा। माइनर विषयों में प्रायोगिक विषयों का आवंटन नहीं किया जायेगा। विश्वविद्यालय/महाविद्यालय में उपलब्धता एवं प्रचलित कोर्स के आधार पर माइनर विषय का आवंटन किया जायेगा।

माइनर पेपर का आवंटन स्नातक द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर में किया जायेगा। विद्यार्थी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष में माइनर हेतु चयन किये गये विषय का द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के प्रश्न पत्र का अध्ययन करेगा। माइनर पेपर की परीक्षा द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर में उस विषय की मेजर पेपर की परीक्षा के साथ सम्पन्न होगी।

कौशल विकास कोर्स को विद्यार्थी स्नातक स्तर पर प्रथम तीन सेमेस्टर (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर) में अध्ययन करेगा तथा सह-पाठ्यक्रम कोर्स को उसे प्रथम चार सेमेस्टर (प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर) में अध्ययन करना होगा। विद्यार्थियों को कौशल विकास कोर्स तथा सह-पाठ्यक्रम कोर्स के आवंटन को और सुविधाजनक बनाने के लिए सेमेस्टरवार इनका ग्रुप बना दिया गया है।

विद्यार्थी कौशल विकास कोर्स और सह-पाठ्यक्रम कोर्स का चयन नीचे दी गई सूची में से उस ग्रुप से करेगा जिसमे वह वर्तमान में अध्ययनरत होगा। अर्थात यदि विद्यार्थी द्वितीय सेमेस्टर में अध्ययनरत है तो वह द्वितीय सेमेस्टर में उपलब्ध ग्रुप में से ही कौशल विकास कोर्स तथा सह-पाठ्यक्रम कोर्स का चयन कर सकता है। किसी अन्य सेमेस्टर के ग्रुप में से नहीं कर पायेगा। स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर में विद्यार्थी को सह-पाठ्यक्रम कोर्स में एक भारतीय भाषा/स्थानीय भाषा का अध्ययन करना अनिवार्य होगा।

बैठक में प्रवेश समिति समन्वयक प्रो. संजय, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, उपकुलसचिव हरीश चन्द सहित विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, महाविद्यालयों के प्राचार्य आदि उपस्थित रहे।

Views: 226
latest news news Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleभारत विकास परिषद् काशी ने जमुना सेवा सदन में आयोजित किया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 200 अधिक लोगों को मिला लाभ
Next Article अमृतांजन हेल्थकेयर को लगातार दूसरे साल मिला सर्वश्रेष्ठ हेल्थकेयर ब्रांड का सम्मान

Related Posts

शंकराचार्य जी ने कहा स्वत्रंत भारत मे गौहत्या भारतीयों के माथे पर सबसे बड़ा कलंक

Monday, 22 September 2025, 18:10 IST

डेंगू से अकेले नहीं लड़ा जा सकता हम सभी को मिलकर डेंगू से लड़ना चाहिए- ऑल आउट इंडिया इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व द हंस फाउंडेशन

Monday, 22 September 2025, 18:09 IST

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जादू जी ने संत कबीर महाराज जी की प्राचीन प्राकट्य स्थल में मत्था टेका

Saturday, 20 September 2025, 20:02 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

प्रयागराज: प्रयागराज आने पर आज पांचो लोगों ने मीडिया से रूबरू होकर अपने आने वाले गाने के बारे में बताया

Saturday, 13 September 2025, 19:29 IST2 Mins Read

मोनाड विश्वविद्यालय में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर जयन्ती की 134वीं वर्षगांठ पर श्रंखला कार्यक्रमों का समापन

Monday, 28 April 2025, 17:01 IST3 Mins Read

हरिशचंद्र पी जी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में करियर ओरिएंटेड स्टूडेंट अवेयरनेस प्रोग्राम (रोजगारोन्मुख छात्र जागरूकता कार्यक्रम) का हुआ आयोजन।*कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर जगदीश विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग

Thursday, 17 April 2025, 17:43 IST2 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

शंकराचार्य जी ने कहा स्वत्रंत भारत मे गौहत्या भारतीयों के माथे पर सबसे बड़ा कलंक

Monday, 22 September 2025, 18:10 IST

डेंगू से अकेले नहीं लड़ा जा सकता हम सभी को मिलकर डेंगू से लड़ना चाहिए- ऑल आउट इंडिया इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व द हंस फाउंडेशन

Monday, 22 September 2025, 18:09 IST

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जादू जी ने संत कबीर महाराज जी की प्राचीन प्राकट्य स्थल में मत्था टेका

Saturday, 20 September 2025, 20:02 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.