26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दी होम्योपैथीक मेडिकल एसोसिएशन आफ इंडिया, वाराणसी के कार्यालय पत्रकारपुरम, गिलट बाजार स्थित पृथ्वी पैलेस के प्रांगण में दी होम्योपैथीक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ एस पी सिंह एवम शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ ओ पी श्रीवास्तव जी द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आर पी सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अम्बरीष कुमार राय जी की गरिमामय उपस्थिति रही। डॉ ओ पी श्रीवास्तव जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि होम्योपैथी आज विश्व की दूसरे नंबर की पैथी बनकर उभरी है। कोरोना काल में जिस तरह होमियोपैथी ने कार्य किया उसको पूरा देश भुला नहीं सकता। उन्होंने सभी चिकित्सकों से आह्वान किया की जितना हो सके लोगों को जागरुक करने का कार्य करें ताकि होम्योपैथी जन जन तक पहुंच सके। उन्होंने बताया कि करोना महामारी के दौरान होम्योपैथी पूरे देश में प्रथम पंक्ति में खड़ी दिखी। हम चिकित्सकों को ऐसे ही कार्य करने की जरूरत है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अम्बरीष कुमार राय ने कहा कि संपूर्ण विश्व में होम्योपैथी ही सबसे प्रभावी व सुरक्षित पैथी है, अतः हमें लोगों को और होम्योपैथी के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। इस अवसर पर शहर के गणमान्य चिकित्सकों में शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आर के यादव, डॉ सिद्धार्थ सिंह, डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, डॉ मनोज गुप्ता,डॉ आशुतोष चक्रवर्ती, डॉ प्रदीप गुप्ता, डॉ विद्या वारिधि, डॉ प्रमोद गुप्ता, डॉ अविनाश मिश्रा, डॉ अजीत सिंह, डॉक्टर डीके गुप्ता एवं, डॉअतुल शर्मा जी की गरिमामय उपस्थिति रही। उपस्थित सभी चिकित्सकों का स्वागत डॉ अरुण कुमार सिंह जी ने किया।
26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया
Related Posts
Add A Comment

