हापुड़ (मनीष कुमार) शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह के जन्म दिवस पर दिनांक 28 सितम्बर 2025 को किसान डिग्री कालिज सिंभावली (हापुड़ ) में सुबह 10 बजे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की किसान मज़दूर स्वाभिमान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है यह जानकारी राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेश महासचिव चौधरी वीरपाल सिंह व संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता एडवोकेट मुकुल कुमार त्यागी ने संयुक्त रूप से बताया जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वी एम सिंह जी के साथ संजय नाथ सिंह ( लाल बहादुर शास्त्री जी के नाती ) सुल्तान सिंह पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश, राजू शेट्टी पूर्व सांसद, डॉ बी आर पाटिल संयुक्त राष्ट्र महासभा में कृषि मामलों के सलाहकार जो कि कई अन्य देशों में भी सलाहकार रह चुके हैं,डॉ ऋचा सूद (बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड विजेता तथा एथलीट में वर्ल्ड गोल्ड मेडल विजेता ), सुनील सरदार किसान नेता ( शरद जोशी के साथी ) नरेश सिरोही (निवृत्तमान उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा) कप्तान विनोद खाप चौधरी बागपत, विवेक चौहान खाप चौधरी बृजपाल सिंह खाप चौधरी व सुरेंद्र सिंह तोमर जी खाप चौधरी तोमर खाप आदि नेता पधार रहे हैं महापंचायत में लगभग 20,000 से 25,000 किसान आ रहे हैं इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध यू ट्यूब व टी वी कलाकार ज्ञानेंद्र सरधाना एंड पार्टी का (रागिनी)संगीत कार्यक्रम भी होगा। प्रेस कांफ्रेंस में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष तरूण चौधरी जिला सचिव रोहित सिवाल ब्लाक सचिव मोहित चौधरी राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी उपस्थित रहे