Varanasi: सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में आज एन.सी.सी. भर्ती का आयोजन किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के छात्रों ने एन.सी.सी.के प्रवेश हेतु शारीरिक परीक्षा और लिखित परीक्षा में प्रतिभाग ग्रहण किया। विश्वविद्यालय के एन.सी.सी अधिकारी डॉ.विजेन्द्र कुमार आर्य ने बताया कि 100 यू.पी. बटालियन के एन. सी. सी. के प्रशासनिक अधिकारी राकेश रोशन जी के द्वारा भर्ती के समय निरीक्षण किया गया और साथ ही 100 यू.पी. बटालियन के अन्य अधिकारी भी भर्ती के समय उपस्थित होकर भर्ती को सम्पन्न करने में योगदान प्रदान किये।भर्ती को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने में विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग की डॉ. विशाखा शुक्ला एवं एन. सी.सी कार्यालय सहायक अमित मिश्रा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा । विश्वविद्यालय के एन. सी.सी. कैडेटों की उपस्थिति भी भर्ती के समय रही।
सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में एन. सी.सी.भर्ती परीक्षा सम्पन्न
Related Posts
Add A Comment