वाराणसी : बडा गणेश स्थित लोहटिया मे शीतला माता मंदिर प्रबंध समिति द्वारा आयोजित रसमंजरी कार्यक्रम संपन्न हुआ। समिति के प्रथम संयोजक स्व०डाॅ गोविंद प्रसाद यादव के स्मृति मे रसमंजरी कार्यक्रम के अन्तर्गत माता शीतला का श्रंगार महोत्सव मे बिरहा दंगल का आयोजन हुआ। माता शीतला का आकर्षक फुलो से भव्य से सजावट किया गया था। मंगलवार को सायंकाल माता शीतला का वैदिक रिती से धार्मिक अनुष्ठान हवन-पूजन व आरती के पश्चात महिला भवानी कीर्तन मंडल द्वारा महिलाओ ने माता शीतला का भजन कीर्तन सोहर से शुरू किया। रसमंजरी कार्यक्रम से विख्यात लोकगीत बिरहा का आयोजन बिरहा गायक विजय लाल यादव एवं मोहनिया बिहार की महिला बिरहा गायीका रजनी गंधा ने माता शीतला का पचरा सुनाकर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। बिरहा गायक विजय लाल यादव ने मयरिया कवने करनवा भुलईलु ना सुनली कि यही राहे गईलु मोरे घरे अईलु ना मईया। भजन सुनाते ही श्रोता भाव विभोर हो गए। रसमंजरी कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथी बिनोद यादव अध्यक्ष गोवर्धन पूजा समिति एवं विशिष्ट अतिथी सुजीत यादव लक्कड जिलाध्यक्ष सपा के दीप प्रज्जवलन से हुआ। बिरहा दंगल मे आए हुए अतिथीगण का स्वागत समिति के उपमंत्री एवं सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया। रसमंजरी कार्यक्रम मे आए हुए सभी कलाकारो का समिति के संयोजक मुन्नूलाल विश्वकर्मा ने अंगवसत्रम पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से सर्व बच्चन यादव डाॅ संतोष कुमार यादव,प्रकाश चंद्र यादव पूर्व पार्षद रविशंकर सिंह मोहन यादव रामबाबू यादव पार्षद भैयालाल यादव रविन्द्र जायसवाल हजारी छोटेलाल विश्वकर्मा जगदीश प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।
लोहटिया मे शीतला माता का श्रंगार महोत्सव मे हुआ व बिरहा दंगल का आयोजन हुआ संपन्न
Previous Articleविद्युत मजदूर संगठन वाराणसी के पदाधिकारिओं द्वारा नवागत अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल वाराणसी राम अवतार से शिष्टाचार की भेंट
Next Article रंगों से उकेरा कैसी हो अपने शहर की परिवहन व्यवस्था
Related Posts
Add A Comment

