सीबीएसई क्लस्टर तीरंदाजी प्रतियोगिता में जैपुरिया बाबतपुर स्कूल ने किया शानदार प्रदर्शन, जीता स्वर्ण पदक
अंडर–14 व 10 वर्ग में बालको ने दिखाया दमखम
उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता भदोही में अर्जुन व करन ने किया कमाल, जीता रजत व कांस्य
सेठ एम.आर. जैपुरिया स्कूल्स, बनारस (बाबतपुर कैम्पस) ने सीबीएसई क्लस्टर तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अण्डर- 14 वर्ग में स्वर्ण पदक व उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियागिता में अण्डर- 14 व 10 में रजत व कांस्य अपने नाम किया।
इस वर्ष की क्लस्टर तीरंदाजी प्रतियोगिता जमशेदपुर स्थित एस.डी.एस.एम स्कूल में सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता के अण्डर- 14 में अर्जुन अजय सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया व राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रवेश किया। टीम का नेतृत्व कोच विकास तिवारी ने किया।
साथ ही भदोही स्थित ज्ञानपुर हॉस्टल मैदान में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अण्डर – 14 वर्ग में 342 अंक प्राप्त कर के अर्जुन अजय सिंह ने रजत पदक व अण्डर – 10 वर्ग में 273 अंक प्राप्त कर के करन अजय सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि आई.ए.एस. अवनीश अवस्थी ने सभी विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया।
विद्यालय के चेयरमैन दीपक कुमार बजाज, प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज, अधिशासी निदेशक श्याम सुंदर बजाज, निदेशक अनिल के. जाजोदिया, राधिका बजाज, प्रधानाचार्या सुधा सिंह और शैक्षणिक प्रबंधक नरेन्द्र पाण्डेय ने विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सीबीएसई क्लस्टर तीरंदाजी प्रतियोगिता में जैपुरिया बाबतपुर स्कूल ने किया शानदार प्रदर्शन
Related Posts
Add A Comment