वाराणसी: श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज, वाराणसी के परमानंदपुर परिसर में मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ द्वारा बाल श्रम उन्मूलन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विषय स्थापना करते हुए मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ श्रृंखला ने कहा कि बाल श्रम वर्तमान में भी एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है और देश में न जाने कितने बच्चे इस अपराध के शिकार हैं जिससे न केवल उनके बाल जीवन का अधिकार छिन जाता है,बल्कि वे शिक्षा के अधिकार से वंचित हो जाते हैं ।उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान का यही उद्देश्य है कि बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जागरूकता लाना और देश से उसे समाप्त किया जाए।प्रो रमा पांडे ने कहा कि बाल श्रम बच्चों का शोषण है।यह एक गंभीर समस्या है इससे न केवल शारीरिक और मानसिक विकास अवरुद्ध होता है बल्कि शिक्षा से भी उसे वंचित करती है। डॉ बृजेश पांडे ने अपने वक्तव्य में कहा कि बाल श्रम एक वैश्विक समस्या है जिसका सबसे बड़ा कारण निर्धनता है निर्धनता समाप्त होने पर ही बाल श्रम को दूर किया जा सकता है। उन्होंने संवैधानिक प्रावधानों के विषय में भी बताया कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चे जो व्यावसायिक रूप से काम करते हैं बाल श्रमिक कहलाते हैं। डॉ प्रतिभा तिवारी एवं डॉ पूनम श्रीवास्तव ने भी बाल श्रम पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शोभा प्रजापति एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ श्वेता सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ बंदिनी इत्यादि अनेक प्रवक्तागण तथा छात्राएं उपस्थित रही।
श्री अग्रसेन कन्या पी. जी.कॉलेज में बाल श्रम उन्मूलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Related Posts
Add A Comment