लंका पुलिस ने पांच साल से फरार चले गैंगेस्टर में वांछित 25 हजार के इनामी विशाल चौधरी को मार्डन मैरेज लॉन रामनगर से रविवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के ऊपर गैंगेस्टर का मुकदमा 2020 में दर्ज होने के बाद से रायबरेली चला गया था।
जानकारी के अनुसार, रायबरेली से वापस आकर रामनगर में अपने ससुराल से कुछ दूरी पर किराए पर कमरा लेकर रहता था। आरोपी का ससुराल रामनगर में है। पत्नी-बच्चे ससुराल में रहते हैं। मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था।
आरोपी को लंका थाने पर एसीपी भेलूपुर डॉक्टर ईशान सोनी ने पेश करते हुए घटना का खुलासा किया। इसके खिलाफ भेलूपुर लंका दशाश्वमेध में धोखाधड़ी रंगदारी बलवा सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में शिवाकांत मिश्रा सिपाही कमल सिंह यादव हृदय कुमार अमित शुक्ला कृष्णकांत पांडेय शामिल है।

