वाराणसी :- लोहता थाना क्षेत्र के कोटवा निवासिनी एक महिला ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है। कि गांव का ही एक युवक शादी का झंसा देकर दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धारा में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोटवा डीहवा की एक महिला ने गांव के ही कल्लू उर्फ शकील पर आरोप लगाई है कि उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब मैं शादी करने के लिए उसके घर गई तो उसके परिवार के लोगों ने हमे मारपीट कर घायल कर दिया।
महिला की तहरीर पर कल्लू, मल्लू, जुम्मन, गुलफ्सा, समापरवीन, नरगीस, नूरजहां, शाहंजहाँ के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष निकिता सिंह.ने बताया की मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।