वाराणसी के अस्सी घाट के समीप संत रविदास घाट पर सेव इंडियन फैमिली फाउंडेशन एस एस आई एफ स्वयं सेवी संगठन एन जी ओ की वाराणसी टीम की तरफ से स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर उनका जन्मदिन युवा दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें युवाओं में राष्ट्रप्रेम, नैतिकता, सामाजिकता के गुणों के विकास के साथ-साथ राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका विषय पर चर्चा की गयी। साथ ही युवाओं में पारिवारिक समस्याओं, वैवाहिक विवादों एवं महिलाओं के हित में बने कानूनों के दुरुपयोग से उपजी हताशा से बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति पर लगाम लगाने हेतु जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

