हापुड़ (मनीष कुमार) सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर स्थानीय राजनीति और कश्यप समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आज समाजवादी पार्टी के नेताओं और कश्यप समाज के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा अखिल भारतीय कश्यप निषाद युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बुद्धप्रकाश नें बताया की सोनू कश्यप की नृशंस हत्या को कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। पिछड़ों और दलितों को निशाना बनाया जा रहा है। अगर सोनू कश्यप के हत्यारों को कड़ी सजा नहीं मिली तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी वहीं कश्यप समाज के नेताओं ने चेतावनी दी कि समाज अपने बेटे के न्याय के लिए किसी भी हद तक जाएगा जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और ज्ञापन को उचित माध्यम से राष्ट्रपति भवन तक पहुँचा दिया जाएगा। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की इस मौके पर बुद्ध प्रकाश कश्यप,शालू जोहरी, दिनेश कश्यप,देवेंद्र जाखड़, हसीन चौधरी, संजय यादव ,पवन कश्यप, श्याम कश्यप, विनीत कश्यप, दिनेश कश्यप, दीपक कश्यप धर्मेंद्र कश्यप, हाजी नईम जोडोदिया, अनुज कश्यप डॉक्टर हरीश कश्यप रविंद्र यादव छात्र सभा जिलाध्यक्ष, सौरभ कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।
सोनू कश्यप हत्याकांड न्याय की माँग को लेकर सपा और कश्यप समाज ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Related Posts
Add A Comment

