हापुड़ (मनीष कुमार) जनपद में सपा नेताओं के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है समाजवादी पार्टी महिला सभा प्रदेश सचिव को पुलिस ने उनके आवास पर हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर दिया महिला सभा प्रदेश सचिव का आज सपा नेताओं के साथ मेरठ के सरधना जाने का कार्यक्रम था। उन्हें वहां एक पीड़ित परिवार से मुलाकात करनी थी। महिला सभा प्रदेश सचिव शालू जौहरी को सपा नेताओं के साथ सरधना पहुंचकर परिवार सें मुलाकात करनी थी शुक्रवार सुबह जैसे ही प्रदेश सचिव शालू जौहरी अपने आनंद विहार स्थित आवास से निकलने की तैयारी कर रही थी तभी भारी पुलिस बल उनके आवास पर पहुँच गया पुलिस नें उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया और उनके आवास पर ही उन्हें नजरबंद कर दिया

