वाराणसी सन वैली पब्लिक स्कूल, भौमी (उन्दी),सरसवाँ, वाराणसी में सतहत्तरवें गणतंत्र दिवस व तेरहवें वार्षिकोत्सव ‘ संचेतना ‘ का इन्द्रधनुषी कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन श्री अखिलेश सिंह द्वारा ध्वजारोहण से किया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गणेश वंदना के साथ -साथ देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनभावन प्रस्तुति की गई । कार्यक्रम में मुख्य रूप से देशभक्ति गीत ,सांस्कृतिक विरासत के रंगों में रचे-बसे सामूहिक नृत्य , अमर क्रांतिकारियों के पुण्य स्मरण से सुसज्जित गाथाओं , विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुति की गई । बच्चों ने सामूहिक हनुमान चालीसा की ओजपूर्ण प्रस्तुति के साथ-साथ पौराणिक ‘ चार युग ‘ व ‘शिव तांडव’ नृत्य नाटिकाओं की भक्तिमय प्रस्तुति कर उपस्थित दर्शकों को भाव विभोर कर दिया । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में डॉ अवधेश सिंह (विधायक -पिंडरा ,वाराणसी ) सुशील सिंह (विधायक -सकलडीहा , चंदौली) त्रिभुवन राम (विधायक- अजगरा , वाराणसी धर्मेंद्र कुमार सिंह( एडिशनल लेबर कमिश्नर ,वाराणसी) तेग बहादुर सिंह( डीन ,कृषि विभाग , सुजीत सिंह (पूर्व अध्यक्ष- डिस्ट्रिक डेवलपमेंट काउंसिल ,वाराणसी) शिवानंद राय( जिला मंत्री -बीजेपी , वाराणसी )डॉक्टर के के सिंह ,डॉक्टर पवन जिंदल ,डॉक्टर आलोक सिंह व सैकड़ों अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।अतिथियों का स्वागत चेयरमैन अखिलेश सिंह, वाइस चेयर पर्सन श्रीमती अनुसूइया सिंह, निदेशक संदीप सिंह, सचिव विकास सिंह ,प्रबंधक सुमित सिंह, प्रधानाचार्या ममता कुमार सिंह ने अंगवस्त्रम् व पुष्प गुच्छ भेंट कर के सम्मान किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के उज्ज्वल भविष्य केलिए सांस्कृतिक क्रांति की आवश्यकता है । उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही ।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रधानाचार्या ममता कुमार सिंह ने वीर शहीदों का स्मरण करते हुए राष्ट्र के प्रति कर्त्तव्यों की याद दिलाई व अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।
सन वैली पब्लिक स्कूल में 77वे गणतंत्र दिवस व तेरहवें वार्षिकोत्सव “संचेतना” का इन्द्रधनुषी कार्यक्रम
Related Posts
Add A Comment

