वाराणसी दिल्ली पब्लिक स्कूल, काशी के विद्यार्थियों ने 25 जनवरी को फरीदाबाद में आयोजित ‘वर्ल्ड स्किल चैलेंज’ के नेशनल राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। देश भर की शीर्ष टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए, स्कूल के छात्रों ने अपनी तकनीकी कुशलता और नवाचार का लोहा मनवाया। ‘टेक थ्रोटल’ (सीनियर कैटेगरी) के फुटबॉल एडिशन में यथार्थ कुमार सिंह (9बी), देव राज सिंह (9बी) और साक्षी सिंह (8बी) की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक और 6,000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता। इसी टीम ने ‘बैटल बॉट’ प्रतियोगिता में भी रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा, अनमोल श्रीवास्तव (9बी) और अंशुमान सिंह (8ए) की जोड़ी ने ‘आरसी कार’ प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता।
जूनियर वर्ग में भी विद्यालय का प्रदर्शन सराहनीय रहा। ‘आइडिया टैंक’ प्रतियोगिता में कक्षा 8 बी की मस्ती सिंह ने तीसरा और सात्विका भारद्वाज ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। वहीं, ‘ड्रोन एक्स किड्स’ श्रेणी में कक्षा 5 के छात्र दीपांकर सिंह, शौर्य सिंह और अंश सिंह की टीम ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान (कांस्य पदक) प्राप्त किया। यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत और विद्यालय द्वारा प्रदान किए गए उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय प्रशासन ने छात्रों की इस असाधारण उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता डीपीएस काशी में विकसित नवाचार, दृढ़ता और उत्कृष्टता की भावना को दर्शाती है।
Related Posts
Add A Comment

