Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘दो दीवाने सहर में’ के साथ शुरू किया अपना रोमांटिक हीरो का सफर

Thursday, 12 February 2026, 19:58 IST

प्रधानाचार्य पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग, पुलिस आयुक्त को सौंपा प्रार्थना पत्र

Wednesday, 11 February 2026, 19:29 IST

एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

Wednesday, 11 February 2026, 11:37 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » “हाँ! हम टीबी खत्म कर सकते हैं” की थीम पर जनपद में मनाया गया ‘विश्व क्षय रोग दिवस
वाराणसी

“हाँ! हम टीबी खत्म कर सकते हैं” की थीम पर जनपद में मनाया गया ‘विश्व क्षय रोग दिवस

adminBy adminThursday, 28 March 2024, 16:02 ISTNo Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

150 क्षय रोगियों को प्रदान की गईं पोषण पोटली, टीबी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी

• सामूहिक प्रयास से हम टीबी को वर्ष 2025 तक पूरी तरह से खत्म कर सकते हैं
• समय से जांच कराकर उपचार कराया जाए तो पूरी तरह ठीक हो जाता है टीबी
• टीबी रोगियों की सहायता के लिए कोई भी बन सकता है निःक्षय मित्र

वाराणसी। होली के अवसर पर बीते दिनों अवकाश होने के कारण राज्य स्तर से प्राप्त दिशा निर्देश के क्रम में 24 मार्च को मनाया जाने वाला विश्व क्षय रोग दिवस इस बार बृहस्पतिवार (28 मार्च) को मनाया गया। इस क्रम में जनपद के कबीरचौरा स्थित एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय, बीएचयू स्थित सर सुंदर लाल चिकित्सालय एवं हैरिटेज मेडिकल कॉलेज भदवर में विश्व क्षय रोग दिवस के समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसएसपीजी चिकित्सालय में 30 क्षय रोगियों को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसपी सिंह और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ पीयूष राय के द्वारा पोषण पोटली प्रदान कर उनके स्वास्थ्य व उपचार के बारे में जानकारी ली गई। दिवस पर कुल 150 क्षय रोगियों को पोषण पोटली प्रदान की गईं।
गोष्ठी में सीएमएस डॉ एसपी सिंह ने कहा कि सामूहिक प्रयास से हम टीबी को वर्ष 2025 तक पूरी तरह से खत्म कर सकते हैं। इसलिए इस वर्ष विश्व क्षय रोग दिवस की थीम “हाँ! हम टीबी खत्म कर सकते हैं” रखी गई है। उन्होंने कहा कि ओपीडी में आने वाले टीबी के लक्षण युक्त रोगियों की टीबी जांच अवश्य कराई जाए। जांच में क्षय रोग की पुष्टि होने पर शत-प्रतिशत नोटिफिकेशन कराया जाए। सभी रोगियों को गोद लेने के प्रयास किए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने सभी क्षय रोगियों की एचआईवी, शुगर, स्पुटम और एक्सरे जांच कराने के साथ ही फेफड़ों (पल्मोनरी) की टीबी वाले सभी रोगियों की जांच सीबीनॉट से कराने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि अन्य अंगों (एक्स्ट्रा पल्मोनरी) की टीबी में भी फ्लूड लेकर सीबीनॉट जांच कराई जाए, इससे टीबी के प्रकार की पहचान और सटीक उपचार देने में मदद मिलती है।
डीटीओ डॉ पीयूष राय ने कहा कि विश्व क्षय रोग दिवस के आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक टीबी के बारे में जानकारी पहुंचाना है। टीबी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। जन समुदाय को यह भी जानना जरूरी है कि टीबी एक गंभीर रोग है, लापरवाही करने पर यह जानलेवा हो सकता है, यह रोग असाध्य नहीं है। यानि समय से जांच कराकर उपचार कराया जाए तो टीबी पूरी तरह ठीक हो जाती है। टीबी किसी तरह का कलंक भी नहीं है, इसलिए इसे छिपाने की भी जरूरत नहीं है।
डीटीओ ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) व निःक्षय पोषण योजना के अन्तर्गत पंजीकृत क्षय रोगियों को पोषण के लिए डीबीटी के माध्यम से प्रतिमाह 500 रुपए की सहायता इलाज पूर्ण होने तक प्रदान की जा रही है। इस सुविधा का लाभ पाने के लिए रोगी को अपना बैंक खाता संख्य कराना अनिवार्य है। टीबी की आधुनिक जाँच एवं उपचार की सुविधा समस्त राजकीय चिकित्सा इकाईयों व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर उपलब्ध है। इसके साथ ही प्रत्येक माह की 15 तारीख को एकीकृत निःक्षय दिवस पर टीबी के मरीजों के लिए जाँच एवं उपचार की व्यवस्था प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत निःक्षय मित्र बने और टीबी रोगियों की सहायता करें। कोई भी व्यक्ति निःक्षय मित्र बन सकता है। निःक्षय मित्र बनने के लिए https://communitysupport.nikshay.in पर लॉगिन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-11-6666 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
इस मौके पर डिप्टी डीटीओ डॉ अमित कुमार सिंह, एमएस डॉ मुकुन्द, एमओटीसी डॉ अन्वित, डीपीसी संजय चौधरी, डीपीपीएमसी नमन गुप्ता, एसटीएस, एसटीएलएस एवं एनटीईपी के अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
इनसेट…..
टीबी के लक्षण – दो सप्ताह से अधिक खांसी, दो सप्ताह तक बुखार रहना, रात में पसीना आना, भूख में कमी, वजन घटना।
ध्यान योग्य बातें – टीबी का इलाज शुरू होने पर किसी भी दशा में इलाज अधूरा न छोड़ें। टीबी के जीवाणु खांसने, थूकने और छींकने से फैलते हैं। खांसी या छींक आने पर मुंह को रुमाल या कपड़े से ढकें एवं सार्वजनिक स्थल पर न थूकें।

Views: 349
helth latest news news Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleनगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने नदेसर तालाब का किया निरीक्षण
Next Article श्री हैहेय वंशीय क्षत्रिय कसेरा महासभा द्वारा दुर्गा मंदिर में कुलदेवी की भव्य पूजा

Related Posts

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘दो दीवाने सहर में’ के साथ शुरू किया अपना रोमांटिक हीरो का सफर

Thursday, 12 February 2026, 19:58 IST

प्रधानाचार्य पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग, पुलिस आयुक्त को सौंपा प्रार्थना पत्र

Wednesday, 11 February 2026, 19:29 IST

एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

Wednesday, 11 February 2026, 11:37 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Monday, 15 December 2025, 16:11 IST4 Mins Read

दिल्ली में ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’

Saturday, 15 November 2025, 14:26 IST2 Mins Read

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने ‘सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025’ की घोषणा की

Saturday, 15 November 2025, 13:40 IST3 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘दो दीवाने सहर में’ के साथ शुरू किया अपना रोमांटिक हीरो का सफर

Thursday, 12 February 2026, 19:58 IST

प्रधानाचार्य पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग, पुलिस आयुक्त को सौंपा प्रार्थना पत्र

Wednesday, 11 February 2026, 19:29 IST

एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

Wednesday, 11 February 2026, 11:37 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.