Varanasi: गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने हेतु प्रारम्भ गौमाता राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा आंदोलन के अंतर्गत शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सररस्वती महाराज वृंदावन से दिल्ली तक कि पदयात्रा कर रहे हैं।शंकराचार्य महाराज के पदयात्रा के समर्थन में संपूर्ण राष्ट्र में सनातनधर्मी समर्थन पदयात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम आहूत कर रहे हैं।उसी क्रम में आज काशी में भी आध्यात्मिक उत्थान मंडल की मातृ शक्ति व जगदगुरु के वैदिक विद्यार्थियों ने परमपूज्या साध्वी पूर्णाम्बा दीदी के सान्निध्य में शंकराचार्य घाट से नमोघाट स्थित गोवर्धन मंदिर तक पदयात्रा निकाल कर सरकार से गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने व गोकशी बंद कराने की एक स्वर से मांग की।
शंकराचार्य घाट से नमोघाट तक पदयात्रा निकाल कर सरकार से गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की हुई मांग
Related Posts
Add A Comment