वाराणसी। काशी के कायस्थवंशियों की प्राचीनतम संस्था काशी चित्रगुप्त सभा का प्रतिष्ठित चुनाव राव आईएस कोचिंग मे संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी ओम चंद्र श्रीवास्तव एवं पर्यवेक्षक सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव जी रहे।
सोलह सदस्यीय कार्यकारिणी चुनाव मे अध्यक्ष पद पर वाराणसी के ख्यात प्राप्तअस्थिरोग विशेषज्ञ व पूर्व निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा०प्रसन्न कुमार, उपाधयक्ष पद पर व्योमेश चित्रवंश एडवोकेट व प्रसिद्ध कैटरिंग व्यापारी प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेशजी, नामित उपाध्यक्ष दुलारे लाल श्रीवास्तव (पूर्व जज) महमंत्री पद हेतु शिक्षाविद् अजीत प्रकाश श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री पद पर दवा व्यवसायी विन्देश्वरी श्रीवास्तव, सहायक मंत्री पर पूर्व आयकर अधिकारी मदन मोहन श्रीवास्तव व वरिष्ठ पत्रकार आलोक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पद पर पूर्व बैंक मुख्य प्रबंधक अरविन्द कुमार श्रीवास्तव के साथ कार्यकारिणी सदस्य पद पर कमल श्रीवास्तव व विनय कुमार श्रीवास्तव बीमा विकास अधिकारीगण, संदीप श्रीवास्तव पूर्व सभासद, डा० राजेश श्रीवास्तव पर्यावरणविद, अरविन्द श्रीवास्तव दवा व्यवसायी के साथ युवा नेता नमन श्रीवास्तव व कार्तिक श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। पर्यवेक्षक सुरेन्द्र लाल एवं शशिकान्त श्रीवास्तव ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुये शुभकामनायें दी।