Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

आईसीएसएसआर पीडीएफ फेलोशिप 2025 से सम्मानित हुए डॉ. पीयूष चौबे

Tuesday, 3 February 2026, 20:35 IST

श्री अग्रवाल कला केंद्र के तीस वर्ष पूर्ण होने पऱ मनाया गया बनारस लिट फेस्ट में उत्साह

Monday, 2 February 2026, 20:11 IST

बनारस लिटरेचर फेस्टिवल में एलिगेंस ग्रुप की धूम,वाराणसी में जल्द शुरू होंगे नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स – रविकांत मिश्रा

Monday, 2 February 2026, 20:09 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » ‘टीबी आरोग्य साथी’ एप से घर बैठे मिलेगा उपचार सहयोग, पोषण परामर्श व देखभाल
वाराणसी

‘टीबी आरोग्य साथी’ एप से घर बैठे मिलेगा उपचार सहयोग, पोषण परामर्श व देखभाल

adminBy adminMonday, 17 June 2024, 19:54 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सभी टीबी रोगी एप को डाउनलोड कर उठाएं लाभ, एसटीएस व टीबी एचवी करें मदद

एंड्रायड प्लेटफॉर्म व गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है एप, निक्षय आईडी दर्ज कर करें लॉग इन

सामान्य व्यक्ति भी एप से ले सकते हैं टीबी की जांच, लक्षण, उपचार व बचाव की जानकारी

वाराणसी। क्षय रोगियों के उपचार सहयोग के साथ ही साथ टीबी बीमारी के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए जनपद की समस्त 23 टीबी यूनिट पर ‘टीबी आरोग्य साथी’ एप्लीकेशन के उपयोग के बारे में ज़ोर दिया जा रहा है। इस एप से टीबी रोगियों को उपचार और देखभाल में मदद तो मिलेगी ही साथ ही घर बैठे एप की मदद से ही इस रोग के बारे में तमाम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ पीयूष राय ने बताया कि ‘टीबी आरोग्य साथी’ एप में कोई भी टीबी रोगी अपनी ट्रीटमेंट यानि निक्षय आईडी से इसको लॉग इन कर सकता है। इसकी मदद से रोगी अपने उपचार से लेकर सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद की जानकारी भी प्राप्त कर सकता है। सामान्य व्यक्ति इस एप में बिना लॉग इन किए टीबी रोग की जांच सुविधा, लक्षण, उपचार, बचाव आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध है। जबकि टीबी रोगी लॉग इन कर अपने उपचार संबंधी प्रगति, पोषण संबंधी परामर्श, स्क्रीनिंग टूल्स, निक्षय पोषण योजना के तहत उपचार के दौरान हर माह मिलने वाली धनराशि (500 रुपये) व अन्य संबन्धित जानकारी प्राप्त कर सकता है। साथ ही एप के माध्यम से टीबी रोगी अपना बैंक खाता अपनी निक्षय आईडी से लिंक कर सकते हैं और उसे वैलिडेट कर सकते हैं। उन्होंने अपील की है कि सभी क्षय रोगी इस एप को डाउनलोड कर इसका लाभ उठाएं। इस कार्य में सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइज़र (एसटीएस) व टीबी हेल्थ विजिटर, टीबी रोगियों की मदद करें।
इस तरह से ऐप का करें प्रयोग – जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) संजय चौधरी ने बताया कि यह एप एंड्रायड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। मोबाइल फोन के प्ले स्टोर में जाकर टीबी आरोग्य साथी इंस्टॉल करने के बाद ऐप को ओपन करें। इसके बाद रजिस्टर नाउ पर क्लिक करें। ऐप लोकेशन, ब्लूटूथ समेत कुछ परमिशन के लिए कहेगा, सभी को एलाऊ कर दीजिए। अपनी निक्षय आईडी दर्ज कीजिए। निक्षय आईडी में पहले से दर्ज पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे एप में दर्ज कर वेरिफिकेशन कीजिए और अन्य जरूरी जानकारी अंकित करने के बाद यह एप मोबाइल पर एक्टिवेट हो जाएगा।
एप से मिलेंगी यह जानकारियां –
– टीबी सम्बन्धी सवाल पूछ सकते हैं।
– लक्षणों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
– टीबी रोग के प्रभाव के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
– टीबी मरीजों के लिए सही पोषण के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
– टीबी मरीज अपना ट्रीटमेंट ट्रैक कर सकते हैं।
– अपने खाते में आने वाली राशि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
एक नज़र आंकड़ों पर – पिछले साल जनवरी से दिसंबर तक 17,566 टीबी रोगी नोटिफाई हुए। इसमें 10,207 पब्लिक और 7359 प्राइवेट में नोटिफाई हुए। इस साल जनवरी से अब तक 8955 टीबी रोगी नोटिफाई हो चुके हैं, जिसमें 5167 पब्लिक और 3788 प्राइवेट नोटिफिकेशन हुए। वर्तमान में 7153 टीबी रोगियों का उपचार चल रहा है। इसमें एक से 14 वर्ष तक के 536 और उससे अधिक के 6617 टीबी रोगी हैं। इसमें से 6548 टीबी रोगियों को कुल 2553 निक्षय मित्रों ने गोद लिया है।

Views: 301
helth latest news news Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleतीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर ‘अपनी काशी’ का आभार जताएंगे मोदी
Next Article आज से आधुनिक तकनीक से सुसज्जित ‘फासी’ मशीन से नालों की सफाई का होगा शुभारंभ

Related Posts

आईसीएसएसआर पीडीएफ फेलोशिप 2025 से सम्मानित हुए डॉ. पीयूष चौबे

Tuesday, 3 February 2026, 20:35 IST

बनारस लिटरेचर फेस्टिवल में एलिगेंस ग्रुप की धूम,वाराणसी में जल्द शुरू होंगे नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स – रविकांत मिश्रा

Monday, 2 February 2026, 20:09 IST

वरिष्ठ सहायक विनय कुमार सिंह निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

Monday, 2 February 2026, 19:05 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Monday, 15 December 2025, 16:11 IST4 Mins Read

दिल्ली में ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’

Saturday, 15 November 2025, 14:26 IST2 Mins Read

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने ‘सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025’ की घोषणा की

Saturday, 15 November 2025, 13:40 IST3 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

आईसीएसएसआर पीडीएफ फेलोशिप 2025 से सम्मानित हुए डॉ. पीयूष चौबे

Tuesday, 3 February 2026, 20:35 IST

बनारस लिटरेचर फेस्टिवल में एलिगेंस ग्रुप की धूम,वाराणसी में जल्द शुरू होंगे नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स – रविकांत मिश्रा

Monday, 2 February 2026, 20:09 IST

वरिष्ठ सहायक विनय कुमार सिंह निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

Monday, 2 February 2026, 19:05 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.