नवागत खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज का हुआ भव्य स्वागत।
वाराणसी: चोलापुर ब्लाक से स्थानांतरित होकर गोरखपुर जनपद गए खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर ब्रजेश कुमार राय को शिक्षकों ने एक भव्य समारोह में विदाई दी। इसके साथ ही नवागत खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज का भव्य स्वागत व सम्मान शिक्षकों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र सिंह व संचालन अखिलेश यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गा सिंह ने किया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ चोलापुर इकाई के सामूहिक टीम के साथ चोलापुर ब्लाक के पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी ब्रजेश राय को अंग वस्त्रम प्रदान कर मोमेंटो देकर सम्मानित किया। साथ ही चोलापुर ब्लाक के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज को माल्यार्पण कर मोमेंटो देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
नवागत खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज ने अपने स्वागत भाषण में सभी शिक्षकों को आश्वास्त किया कि आपसी सहयोग से चोलापुर ब्लाक को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए मिलकर कंधे से कंधे मिलाकर कार्य किया जाएगा। खण्ड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज ने सभी शिक्षकों का स्वागत एवं अभिनंदन स्वीकार कर उनका आभार प्रकट किया तथा उनको शुभकामनाएं दी।
उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गा सिंह राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष पवन सिंह कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष अरुण पांडे अरुन सिंह दीपिका सिंह मीरा गुप्ता जितेंद्र सिंह दुर्गेश चौबे बंधु चौबे गोरख यादव बनारसी यादव अखिलेश यादव प्रमोद यादव धनंजय प्रेम चौधरी विशाल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।