वाराणसी: कांग्रेसजनो ने गंगाजल से काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर काशी व सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में ख़ुशहाली कुशलता अमन चैन के ख़ातिर प्रार्थना की गई।
हर हर महादेव शंभू काशी विश्वनाथ गंगे के उद्घोष संग कांग्रेस के कार्यकर्तागण प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में शिव शक्ति स्वरूप में विराजे बाबा श्री काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किए गंगा जल लिए कांग्रेसजन लाहुरबीर चेतगंज बेनिया गिरजाघर बाँसफ़ाटक होते हुए बाबा के दरबार पहुँच जलाभिषेक कर दर्शन पूजन करते हुए काशी व संपूर्ण उत्तर प्रदेश में लोककल्याण ख़ुशहाली अमन चैन की प्रार्थना किए।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा की आज श्रावण माह के वर्षा ऋतु में शुक्ल पक्ष में द्वितीया तिथि के दिन हम काशीवासी बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किए है। बाबा विश्वनाथ को श्रावण मास अति प्रिय है। प्रकृति की हरियाली बाबा विश्वनाथ जी की प्रसन्नता का प्रतीक मानी गई है। समुंद्र मंथन के समय भगवान शिव ने हलाहल विष का पान किया था इसलिए शिव का गंगाजल से अभिषेक की परंपरा है। शिव आशुतोष हैं मात्र एक लोटा जल से संतुष्ट होने वाले महादेव जी का श्रावण में जलाभिषेक करने से अनंत कोटि यज्ञ का पुण्य फल प्राप्त होता है।शिव कल्याणकारी हैं। सर्वदा भक्तों का मंगल करते हैं। और हम काशीवासी तो बाबा के हृदय के अत्यंत क़रीब है क्योंकी हम काशीवासियों का रिश्ता बाबा से अनमोल है वह हम सबके पालनहार है आज सावन के तीसरे सप्ताह मंगलवार को हम कांग्रेसजन बाबा का जलाभिषेक किए है। धर्म आध्यात्म और आस्था की नगरी काशी अपने में इतना कुछ समेटे हुए है जिसे शब्दों में बांधना समुद्र से एक बूंद जल निकालने के समान है। काशी में धर्म लोगों का अभिन्न अंग है। प्रातःकाल का आगमन यहां घण्टा घड़ियालों वैदिक मन्त्रों के सुमधुर स्वर एवं हवन सामग्रियों की सुगन्ध आम बोलचाल में हर हर महादेव बनारसियों की परम्परा से होता है।हम बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते है कीं कल बीती रात काशी विश्वनाथ मंदिर के परिक्षेत्र से सटे मकान ज़मींदोज़ हो गए थे। उसमें घायलों को बाबा जल्द स्वस्थ करे मृतक को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे साथ ही काशी व स्मपूर्ण उत्तर प्रदेश में ख़ुशहाली कुशलता अमन चैन हमेशा बना रहे। बाबा जगत के पालनहार है सबका कल्याण करेंगे।
कार्यक्रम का सयोजन जिला व महानगर के सयुक्त तत्वावधान में हुवा।
जलाभिषेक में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ज़िलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे प्रज़ानाथ शर्मा दुर्गाप्रसाद गुप्ता फसाहत हुसैन बाबू डॉ राजेश गुप्ता अरुण सोनी श्रीप्रकाश सिंह मनीष मोरोलिया गिरीश पाण्डेय विनोद सिंह कल्लू सतनाम सिंह राजीव राम अब्दुल हमीद डोडे हसन मेहदी कब्बन वीरेन्द्र कपूर राजेश त्रिपाठी अनुभव राय विश्वनाथ कुँवर ऋषभ पाण्डेय रोहित दुबे प्रमोद वर्मा आशीष गुप्ता संदीय पाल राजेन्द्र गुप्ता कुँवर बबलू बिंद संतोष मौर्य राजेन्द्र श्रीवास्तव सुनील राय आकाश त्रिपाठी अरविन्द मौर्य राम सृंगार पटेल वसीम मो उज्जेर विनीत चौबे कैलाश पटेल हाजी इस्लाम मनोज यादव समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।
श्री काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व कांग्रेसजन
Related Posts
Add A Comment