वाराणसी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गतिविधि विकासार्थ विद्यार्थी द्वारा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिंह द्वार से अस्सी घाट तक समाज को पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रेरित करने को पर्यावरण चेतना यात्रा निकाली गई। छात्राओं द्वारा निकाली गई यह यात्रा अस्सी घाट पहुंचने पर नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के माध्यम से समाज जागरण का काम किया गया व एक बड़ी मानव श्रृंखला निर्मित कर समाज में पर्यावरणीय चेतना को जागृत करने हेतु संगठित प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर डाला गया। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में काजीरंगा एवं के आई आई टी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. पी.के.मिश्र विकासार्थ विद्यार्थी की राष्ट्रीय सह संयोजिका पायल राय काशी प्रांत मंत्री अभय प्रताप सिंह काशी प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष प्रांत विकासार्थ विद्यार्थी संयोजक प्रियांशु की उपस्थिति रही।
अभाविप की गतिविधि विकासार्थ विद्यार्थी द्वारा देशभर में पर्यावरणीय क्षेत्र के विभिन्न घटकों का संरक्षण व संवर्धन करने के साथ समाज में पर्यावरणीय चेतना को जागृत करने का काम किया जा रहा है। वाराणसी ने गतिविधि द्वारा संडे फॉर बीएचयू संडे फॉर असी नदी जैसे कार्यक्रम को नियमित रूप से चलाया जा रहा है जो विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना का विकास करने में काफी सकारात्मक भूमिका निभा रही है। विकासार्थ विद्यार्थी द्वारा आज निकाली गई यात्रा से काफी सकारात्मक माहौल बना तथा समाज ने भी यात्रा में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रो. पी.के. मिश्र ने कहा कि पर्यावरणीय चिंतन आज काफी महत्वपूर्ण बिंदु है जिसमें अभाविप की गतिविधि विकासार्थ विद्यार्थी प्रमुख भूमिका निभा रही है। आज पर्यावरण संरक्षण की बात सभी करते हैं किंतु उसके क्षय को रोकने हेतु प्रयास काम किए जाते हैं। आज निकाली गई इस यात्रा के माध्यम से जो जनजागरूकता अभियान एवं पर्यावरणीय चेतना के विकास का कार्य किया गया है वह प्रशंसनीय है। और आज ऐसे प्रयासों की काफी आवश्यकता है।
विकासार्थ विद्यार्थी की राष्ट्रीय सह-संयोजिका पायल राय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की आज प्रमुखता से बात की जा रही है लेकिन अभी भी हमारे प्रयास उसके अनुरूप नहीं हैं। पर्यावरण चेतना यात्रा एक प्रयास है वाराणसी के युवाओं को पर्यावरणीय घटकों के संरक्षण हेतु जोड़ने के लिए और विकासार्थ विद्यार्थी द्वारा ऐसे प्रयास निरंतर जारी हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत के प्रांत मंत्री अभय प्रताप सिंह ने सभी कार्यकताओं को इस मुहिम हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देशभर में अभाविप की गतिविधि विकासार्थ विद्यार्थी द्वारा पर्यावरण के संरक्षण हेतु काफी प्रयास किए जा रहे हैं और काशी में भी इस गतिविधि के माध्यम से कई प्रकल्प शुरू किए गए हैं जिसका भविष्य में काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विकासार्थ विद्यार्थी के काशी प्रांत प्रमुख राम बाबू ने कहा कि बीएचयू से निकाली गई यात्रा का अस्सी घाट पर समापन किया गया। इन स्थानों का चयन भी इस अनुसार किया गया था कि युवाओं को पर्यावरणीय घटकों से जोड़ने का कार्य किया जाए। समाज के लोगों ने भी इस यात्रा के दौरान सभी का उत्साहवर्धन किया और इसे एक जन अभियान बनाया।
विकासार्थ विद्यार्थी के प्रांत संयोजक प्रियांशु ने कहा कि काशी प्रांत के सभी संगठनात्मक जिलों में पर्यावरण संरक्षण हेतु सामाजिक चेतना जागृत करने को निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं और यह अभियान पर्यावरण संरक्षण हेतु कारगर सिद्ध होंगे।
इस दौरान हर्षा सिंह राकेश निवेदिता शीतल दिया नीतू श्रेया वंशिका शेजल उमा राशि प्रिया आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा में प्रतिभाग किया।
विकासार्थ विद्यार्थी द्वारा बीएचयू के सिंह द्वार से अस्सी घाट तक निकाली गई पर्यावरण चेतना यात्रा
Previous Articleगोंगपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती के लिए बनाई रणनीति
Related Posts
Add A Comment