Author: admin

वाराणसी: गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने व गोकशी बन्द कराने हेतु प्रारम्भ गौमाता राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा आंदोलन के अंतर्गत परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सररस्वती 1008 जी महाराज वृंदावन से दिल्ली तक कि नंगे पांव पदयात्रा कर रहे हैं।शंकराचार्य जी महाराज के पदयात्रा के समर्थन में संपूर्ण राष्ट्र में सनातनधर्मी समर्थन कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। ज्ञातव्य है कि पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज वृंदावन गोवर्धन पर्वत जिसे भगवान कृष्ण ने गौवों के रक्षा हेतु अंगुली पर उठा लिया था उसके 21 किलोमीटर की परिधि की परिक्रमा कर अपने पन्द्रह दिनी दिल्ली तक की पदयात्रा का प्रारम्भ कर…

Read More

Varanasi: महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट पारित कराने के सम्बन्ध में आहूत विशेष सदन की बैठक में नगर निगम सदन ने रु0 104916.77 लाख का आय-व्यय का बजट पास किया गया। बजट अपराह्न 12ः30 पर प्रारम्भ हुई। सदन के अध्यक्ष मा0 महापौर जी ने उपसभापति श्री सुरेश कुमार चैरसिया को बजट प्रस्तुत करने हेतु कहा गया। उपसभापति सुरेश कुमार चैरसिया ने मा0 सदन के समक्ष बजट प्रस्तुत किया गया।राजस्व आयः- राजस्व आय के मद में कुल रु0 18009.40 लाख का पास किया गया, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजस्व आय के मद में…

Read More

एसएसपीजी चिकित्सालय कबीरचौरा स्थित जिला क्षय रोग केंद्र पर लगा पहला विशेष एक्स-रे स्क्रीनिंग कैंप आर्टिफ़िशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से एक मिनट के अंदर मिल रहा एक्स-रे जांच का परिणाम वाराणसी। श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय कबीरचौरा स्थित जिला क्षय रोग केंद्र (डीटीसी) पर शुक्रवार को आर्टिफ़िशियल इंटेलीजेंस (एआई) आधारित अल्ट्रा पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से विशेष स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संदीप चौधरी के निर्देशन में आयोजित पहले विशेष स्क्रीनिंग कैंप में 40 व्यक्तियों की जांच की गई, जिसमें 10 व्यक्ति पॉज़िटिव पाये गए। इन सभी पॉज़िटिव व्यक्तियों की अब…

Read More

वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में आज थाना राजातालाब पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर ग्राम ढोलापुर स्थित शराब की दुकान के पास अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले अभियुक्त संजय सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह निवासी श्रीरामपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी को दबिश देकर पकड़ लिया गया गया और कब्जे 20 शीशी विन्डीज लाइम ब्रान्ड प्रत्येक की धारिता 200 ml शराब व बिक्री के 300 रुपये…

Read More

योजना से जुड़े सरकारी व निजी चिकित्सालयों में मिलेगी पाँच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा वाराणसी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी दी है। अब उन्हें भी आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। भारत सरकार ने विभाग की समस्त कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने के लिए समस्त राज्यों को पत्र जारी कर अवगत कराया है। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) दिनेश कुमार सिंह ने दी।उन्होंने बताया कि मिशन पोषण…

Read More

Varanasi: बनारस रेल इंजन कारखाना के कार्मिक विभाग के तत्वावधान में आज प्राविधिक प्रशिक्षण केन्द्र में महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी सशक्तिकरण पर आधारित प्रेरणादायक, शिक्षाप्रद एवं मनोरंजन पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अति‍थि एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा नीलिमा पांडा एवं पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। तत्पश्चात उन्होंने वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त होने वाली बरेका महिला कर्मियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। पांडा नें अपने संबोधन में कहा कि आज के परिवेश में महिलाएं न केवल परिवार बल्कि समाज, देश एवं विश्व में अहम् योगदान दे रही…

Read More

भोजपुरी के जाने-माने सितारों खेसारी लाल यादव का आज 38 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम में मना। खेसारी लाल यादव अपने एक्टिंग और गायिकी के लिए जाना जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग ना केवल फैंस के बीच है बल्कि भोजपुरी के कई एक्टर्स भी हैं, जो उन्हें काफी पसंद करते हैं। जिनका कोई नहीं उनके साथ जन्मदिन मनाने में खुशी मिली खेसारी लाल यादव ने कहा कि जिनका कोई नहीं उनका होना चाहिए। जिनका सबकुछ है उनका बनकर क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि जब मैं यहां तक पहुंचा तो मेरा कोई…

Read More

अमिताभ बच्चन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सुबह एंजियोप्लास्टी के बाद एक्टर की अभी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर सामने आने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 81 वर्षीय बॉलीवुड मेगास्टार को मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके में कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया है। एक सूत्र ने News18 को बताया कि अमिताभ के ‘दिल का नहीं, बल्कि पेरिफेरल का इलाज किया गया था।’ सूत्र ने आगे कहा…

Read More

कहा- नव्य काशी की भव्यता निर्मल गंगा से ही सम्भव नमामि गंगे ने गंगा तलहटी में की सफाई, श्रमदान कर निकाले प्लास्टिक की बोतलें, निर्माल्य सामग्री Varanasi: पतित पावनी माँ गंगा के आचंल को मैला कर रहीं तमाम सामग्रियों को समेटकर हर हर गंगे नमामि गंगे, नहीं रुकेंगे हम स्वच्छ करेंगे का उद्घोष कर आमजन से गंगा निर्मलीकरण अभियान में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।शुक्रवार को नमामि गंगे वाराणसी महानगर की टीम ने दशाश्वमेध घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया।महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने घण्टो श्रमदान कर गंगा तलहटी से भारी मात्रा में प्रदूषण…

Read More

Varanasi: गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने हेतु प्रारम्भ गौमाता राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा आंदोलन के अंतर्गत शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सररस्वती महाराज वृंदावन से दिल्ली तक कि पदयात्रा कर रहे हैं।शंकराचार्य महाराज के पदयात्रा के समर्थन में संपूर्ण राष्ट्र में सनातनधर्मी समर्थन पदयात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम आहूत कर रहे हैं।उसी क्रम में आज काशी में भी आध्यात्मिक उत्थान मंडल की मातृ शक्ति व जगदगुरु के वैदिक विद्यार्थियों ने परमपूज्या साध्वी पूर्णाम्बा दीदी के सान्निध्य में शंकराचार्य घाट से नमोघाट स्थित गोवर्धन मंदिर तक पदयात्रा निकाल कर सरकार से गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने व गोकशी बंद कराने की एक स्वर से मांग की।

Read More