Author: admin

कोई भी मुद्रक जब तक प्रकाशक से उसकी अनन्यता के बारे में दो व्यक्तियों द्वारा जो उसे स्वयं जानते है, प्रमाणित घोषणा पत्र दो प्रतियों में प्राप्त नही कर लेगा, तब तक कोई पुस्तिका या पोस्टर नही छापेगा उल्लंघन पर 06 माह का कारावास या दो हजार रूपये तक जुर्माना या दोनो से दण्डनीय होगा-एस.राजलिंगम

Read More

मंडलीय अपर निदेशक ने केंद्र का भ्रमण कर मरीजों से ली उपचार व सुविधाओं की जानकारी आयुर्वेदिक थेरेपी, ऐलोपैथ व योगा पद्धति से हो रहा उपचार वाराणसी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, वाराणसी मंडल की अपर निदेशक डॉ मंजुला सिंह ने सोमवार को राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज चौकाघाट स्थित फाइलेरिया एकीकृत उपचार केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में भर्ती फाइलेरिया से ग्रसित रोगियों से मुलाकात कर उनके उपचार एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। आईएडी केंद्र की प्रभारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने विगत एक वर्ष के अंदर केंद्र में भर्ती हुये कुल 185 मरीजों के विवरण एवं…

Read More

वाराणसी: गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने व गोकशी बन्द करवाने हेतु वृंदावन से दिल्ली तक पंद्रह दिवसीय नंगे पांव पदयात्रा कर रहे परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती महाराज के पदयात्रा को आज रामनगर में सैकड़ों लोगों ने त्रिशूलधारी राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में पदयात्रा निकाल कर अपना समर्थन प्रदान किया।रामनगर चौक से मछरहट्टा तक पदयात्रा निकाली गई,पदयात्रा में शामिल लोग हाथों में गौ माता राष्ट्र माता के समर्थन की तख्ती लिए थे और गौमाता की जय का उद्घोष कर रहे थे। उक्त अवसर पर आयोजित धर्मसभा को सम्बोधित करते हुऐ त्रिशूलधारी राकेश पाण्डेय ने कहा कि सनातनधर्म…

Read More

ईरान की फैजा नाम की लड़की मुरादाबाद में रहने वाले यूट्यूबर दिवाकर कुमार को दिल दे बैठी। दोनों के बीच लगभग 3 सालों तक बातचीत होती रही। दोनों ने शादी का फैसला किया तो दूरी बीच में आ गई। लेकिन जुनून ऐसा कि फैजा ने ईरान से मुरादाबाद आकर प्रेमी के साथ सगाई कर ली। लव स्टोरी की खूब हो रही चर्चा… यूपी के मुरादाबाद में ये लव स्टोरी चर्चा में बनी हुई है। ईरान से भागकर आई फैजा वीजा पर अपने अब्बू के साथ भारत आई हैं और यूट्यूबर दिवाकर के यहां ठहरी हुई हैं। आपको बता दें कि…

Read More

वाराणसी: सनातन संस्था एक आध्यात्मिक संगठन है और इसकी सभी गतिविधियों का उद्देश्य समाज का आध्यात्मिक कल्याण करना है। सनातन संस्था के 25 वर्ष का अर्थ है समाज की 25 वर्ष की आध्यात्मिक सेवा । समाज को सुखी जीवन का मार्ग दिखानेवाली सनातन संस्था के रजत जयंती वर्ष के रूप में सनातन संस्था ने समाज को आनंदमय बनाने का निर्णय लिया है । उत्तर प्रदेश राज्य में संस्था ‘आनंदमय जीवन हेतु अध्यात्म’, ‘तनावमुक्ति हेतु अध्यात्म’, ‘व्यसनमुक्ति हेतु अध्यात्म’, ‘व्यक्तित्व विकास हेतु अध्यात्म’ आदि विषयों पर व्याख्यान, कार्यशालाएं, अध्यात्म संबंधी अभ्यासवर्ग, साधना सत्संग, बच्चों के संस्कार वर्ग आदि के माध्यम से…

Read More

इलेक्टोरल बॉन्ड के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को एक बार फिर से कड़ी फटकार लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई से कहा कि हमारे आदेश के बावजूद एसबीआई ने अभी तक यूनिक आईडी नंबर डिस्क्लोज क्यों नहीं किया गया.चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, ‘जब हमारा आदेश इस मामले में पहले स्पष्ट है, तो एसबीआई क्यों डेटा रिलीज नहीं कर रहा है.’ CJI चंद्रचूड़ ने इसके साथ ही कहा, ‘SBI का रवैया ऐसा है कि अदालत बताए कि किस किसका खुलासा करना है. हम चाहते हैं कि चुनावी बांड से संबंधित सभी जानकारी का…

Read More

पार्टी नेतृत्व का सदैव आभारी रहूंगा–धर्मेंद्र सिंह नवनिर्वाचित एमएलसी धर्मेंद्र सिंह का महानगर कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत वाराणसी। भाजपा के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर रविवार को गुलाब बाग, सिगरा स्थित महानगर कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित एमएलसी धर्मेंद्र सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर, माल्यार्पण कर स्वागत किया।आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का सदैव आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने मुझ…

Read More

बाराणसी। एक दिवसीय आटिज्म कार्यक्रम के तहत रविवार को महमूरगंज स्थित होटल सभागार में आटिज्म में सुधार के सरल तरीके कार्यक्रम का वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जीनियस. लेन कंसल्टेन्ट पेडीट्रीशयन के संस्थापक व यू०के० प्रसिद्ध चिकित्सक डा०राहुल भारत ने चाइल्ड न्यूरोलॉजी से सम्बन्धित सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आटिज्म एक गम्भीर बीमारी नहीं है बल्कि इसको माता-पिता सही देखभाल व चिकित्सक से सलाह लेकर जल्द से जल्द ठीक किया जा सकता है। इसके लिए आटिज्म की जन जागरूकता कार्यक्रम जरूरी है। ये जितना जागरूकता होगा उतना जल्द इलाज संभव हो पायेगा। डॉ०…

Read More

Varanasi: संस्थान बरेका के तत्वाधान में काशी काव्य संगम के सहयोग से संस्थान के बहुउद्देशी हाल में तीन साहित्यकारों के पुस्तक का विमोचन किया गया जिसमें आलोक सिंह “बेताब” की पुस्तक “यादों की जलती रेत पर”, बीना राय की “खुशनसीब हो गए” तथा मधु प्रसाद की “प्रदक्षिणा करता है मौसम” रही | इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय हीरालाल मिश्र”मधुकर” तथा आदरणीय डॉ मुक्ता जी का नागरिक अभिनंदन किया गया | नागरिक अभिनंदन संस्थान,बरेका,काशी काव्य संगम, गरिमा व चंद्रा साहित्यिक संस्था ने किया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राजकुमार गुप्ता,उपाध्यक्ष,संस्थान एवं वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी ने कहा कि वर्तमान…

Read More

ट्रेड फैसिलिटी सेंटर पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठन प्वोइंट ऑफ एंट्री की वार्षिक समीक्षा बैठक प्रारम्भ एक देश से दूसरे देश में बीमारियों के अंतरराष्ट्रीय प्रसार को रोकना एक महत्वपूर्ण चुनौती – डॉ अतुल गोयल संक्रामक रोगों और वैश्विक स्वास्थ्य खतरों के प्रवेश के खिलाफ अग्रिम पंक्ति के संरक्षक की अहम भूमिका पीओई संगठन ने संक्रामक रोगों व पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंसर्न में निभाई अहम भूमिका – गुलाम मुस्तफा बैठक में समस्त राज्यों व संघ शासित प्रदेशों में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के अधिकारी व स्टेक होल्डर शामिल वाराणसी। वैश्वीकरण के युग में, अंतर्राष्ट्रीय यात्रा और आदान-प्रदान…

Read More