Author: admin
हापुड़ जे एम एस वर्ल्ड स्कूल में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित जनपद स्तरीय कैरियर गाइडेंस मेले का भव्य, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए हजारों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इस मेले में सरस्वती ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स ने सशक्त एवं प्रभावशाली भागीदारी करते हुए मेडिकल एवं हेल्थकेयर क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को न केवल पाठ्यक्रमों की जानकारी दी, बल्कि उन्हें सही करियर विकल्प चुनने, भविष्य की योजना बनाने और प्रोफेशनल लक्ष्य तय करने के लिए व्यवहारिक मार्गदर्शन भी प्रदान किया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।…
वाराणसी।: भारती एयरटेल अब अपने 36 करोड़ ग्राहकों को एडोबी एक्सप्रेस की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध करा रही है। एडोबी एक्सप्रेस एक तेज़, आसान और हर तरह की डिज़ाइन जरूरतों को पूरा करने वाला एप है, जिसे अब पूरे भारत में एयरटेल के ग्राहक इस्तेमाल कर सकेंगे।इस साझेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए सिद्धार्थ शर्मा, सीईओ कनेक्टेड होम्स एंड डायरेक्टर मार्केटिंग, भारती एयरटेल ने कहा,“यह साझेदारी केवल तकनीक तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य लाखों भारतीयों को अत्याधुनिक एआई टूल्स के माध्यम से सशक्त बनाना है, ताकि वे सृजन और नवाचार कर सकें। चाहे वह छात्र हो जो अपना पहला रिज़्यूमे बना…
वाराणसी शिवपुर 26 जनवरी के पावन अवसर पर पूरा देश गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है. सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और अस्पताल फोनिक्स हॉस्पिटल शिवपुर सुद्धिपुर वाराणसी में पूरे उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया गया. इस दौरान हर ओर लहराता तिरंगा राष्ट्रगान की गूंज देशप्रेम का संदेश देता नजर आया. अस्पताल परिसर में तिरंगा फहराया गया: डॉ बालबोध सिंह एमबीबीएस एमएस वरिष्ठ सर्जन (विशेषज्ञ) हॉस्पिटल में भी बड़े सम्मान और गरिमा के साथ तिरंगा फहराया गया. फोनिक्स हॉस्पिटल के संचालक डॉ बालबोध सिंह ने जैसे ही ध्वजारोहण किया, हॉस्पिटल का पूरा परिसर राष्ट्रगान से गूंज उठा. वरिष्ठ डाक्टरों…
दुलहीपुर। फ्लोरेंस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में आज केक काटकर हर्षोल्लास के साथ सहयोगात्मक सेलिब्रेशन डे मनाया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं का आपस में सामूहिक सहयोगात्मक शिक्षण की भावना को विकसित करना और एक साथ मिलकर साझा लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में मिलजुल कर काम करना है। इसके साथ ही ज्ञान साझा करना तथा एक-दूसरे की मदद करने के लिए मिलकर कार्य करने की भावना हैं। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने कहा यह पद्धति समूह संचार, आलोचनात्मक सोच, सामाजिक कौशल और टीम वर्क को बढ़ाती है, जिससे छात्रों में सीखने…
वाराणसी संकट मोचन सेवा ट्रस्ट ने उद्योरमपुर के खेल मैदान में 77 वीं गणतंत्र दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व निरीक्षक (उत्तर प्रदेश पुलिस) राम धनी यादव के द्वारा किया गया। उन्होंने ने बच्चों को अनुशासन की बात कही और उसके महत्व को बताया।मुख्य वक्ता कैरियर कोच एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ0 राम नारायण यादव गणतंत्र क्या अर्थ है, यह किसी भी राष्ट्र के लिए कितना आवश्यक है, को रेखांकित किया। उन्होंने बच्चों के मौलिक विकास की पटकथा को आधार बनाने की बात कही। उन्होंने कहा बच्चों को नियमित अभ्यास कर विषय वस्तु को सीखना और समझना चाहिए। जीवन में लक्ष्य…
वाराणसी भारतीय संस्कृति सुर्योदय कि संस्कृति है जगाने की संस्कृति है” उपरोक्त उदगार वातसल्य मूर्ति कवि हृदय निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के द्वितीय समाधी दिवस के अवसर पर भगवान श्री पारसनाथ स्वामी की जन्मस्थली भेलु पुर वनारस में आयोजित धर्म सभा में व्यक्त किये” मुनि श्री ने कहा कि”संत का जीवन न केवल जीने का बहाना है संत का जीवन न केवल पांखों का खजाना है, संत का जीवन तो है लालिमा पूर्व दिशा की, संत का काम तो सारी धरती को जगाना है”मुनि श्री ने कहा कि आज की यह सभा…
यूजीसी एक्ट का विरोध अनुचित, सामाजिक न्याय के संवैधानिक सिद्धांतों पर हमला है वाराणसी ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने एक विज्ञप्ति में यूजीसी एक्ट 2026 का स्वागत करते हुए इसे समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में न्यायोचित पहल बताया है। उन्होंने कहा कि यूजीसी एक्ट का विरोध कुछ मुट्ठी भर वर्चस्ववादी ताकतो द्वारा किया जा रहा है जो समानता और सामाजिक न्याय के विरोधी हैं। यूजीसी एक्ट पीड़ित वर्ग के घाव पर मरहम के समान है.उन्होंने कहा यूजीसी एक्ट का विरोध समानता के अवसर और सामाजिक न्याय के संवैधानिक सिद्धांतों पर…
वाराणसी हरिशचंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय गणतंत्र दिवस के अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर रजनीश कुंवर जी ने विभागाध्यक्ष (प्राणी विज्ञान ) प्रोफेसर बी के निर्मल प्रोफेसर.संगीता शुक्ला असि प्रोफेसर प्रतिमा सिंह असि. प्रोफेसर.बाबू जी असिस्टेंट प्रोफेसर गीता रानी एवं समस्त महाविद्यालय परिवार की उपस्थिती मे गुलनाज बानो. ( छात्रा एमएससी प्राणी विज्ञान 2024-25) पुत्री श्री एहसान अली को डॉक्टर बृजभूषण सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया। डॉ गीता रानी ( संरक्षिका डॉक्टर बृजभूषण सिंह पुरस्कार) ने बताया कि डॉक्टर बृजभूषण सिंह पुरस्कार प्रतिवर्ष हरिश्चंद्र महाविद्यालय एमएससी फाइनल ईयर ( प्राणी विज्ञान )मे प्रथम प्राप्त करने वाले छात्र/ छात्रा को पुरातन छात्र…
वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश, प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के संस्कार प्रान्तीय गतिविधि संयोजक राकेश मौर्य ने अपनी 88 वर्षीय माताजी स्वर्गीय फूलमती देवी के देहावसान के पश्चात् उनके नेत्रदान का पुनीत कार्य संपन्न कराया। स्वर्गीय फूलमती देवी के नेत्र वाराणसी आई बैंक सोसाइटी को प्रदान किए गए।इस महान मानवीय कार्य के माध्यम से चार नेत्रहीन व्यक्तियों को दृष्टि प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। नेत्रदान जैसा पुण्य कार्य समाज में प्रेरणा का स्रोत है और इससे अनेक ज़िंदगियों में उजाला आता है। श्री राकेश मौर्य द्वारा किया गया यह कार्य अनुकरणीय है, जो समाज को सेवा, संवेदना और…
वाराणसी पुलिस आयुक्त कमि० वाराणसी के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती जोन,अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमि० वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब व प्रभारी निरीक्षक के कुशल निर्देशन में रोकथाम जुर्म जरायम व विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे अभियुक्तोगण के गिरफ्तारी के मद्देनजर रखते हुए उ0नि0 उ0नि0 विनय कुमार प्रजापति मय हमराह उ0नि0 अभय प्रताप, उ0नि0 जयशंकर सिंह, हे0का0 अमित कुमार के बगरज देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्मजरायम एवं संदिग्ध व्यक्ति/संदिग्ध वाहन की तलाश व वांछित अपराधियो की चेकिंग व पेण्डिग विवेचना मु0अ0सं0-192/2025 धारा- 331(4)/305 बीएनएस के माल मुल्जिम की तलाश से प्रकाश…
