सोशल मीडिया स्टार अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) ने कंगना रणौत के शो ‘लॉकअप’ से दुनियाभर में पहचान बनाई है। अंजली अरोड़ा जब भी अपनी फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर अपलोड करती हैं तो वो चंद ही मिनटों में वायरल होने लगती हैं। बता दें कि कच्चा बादाम गर्ल की जिंदगी में एक वक्त ऐसा था जब सब कुछ सहीं चल रहा था। लेकिन शो ‘लॉकअप’ से बाहर आते ही उनके साथ कुछ ऐसा हुआ अंजली की लाइफ में भूचाल आ गया था। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।







‘कच्चा बादाम गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस अंजली अरोड़ा को कौन नहीं जानता भला! उन्होंने कंगना रणौत के शो ‘लॉकअप’ से लोगों के बीच अपनी अच्छी-खासी पहचान बनाई है। बता दें कि अंजली अरोड़ा 22 साल की हैं। और इतनी कम उम्र में ही उन्होंने काफी कुछ कमाया है।
अंजली अरोड़ा पहले टिक टॉक में वीडियोज बनाती थीं। हालांकि लोग भी उनकी वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते थे। लेकिन टिक टॉक बैन होने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी रील्स अपलोड करना शूरू किया था। लोग उनकी वीडियोज देखना काफी पसंद भी करते थे।
जहां अंजली अरोड़ा एक तरफ अपनी डांस वीडियो को लेकर लोगों के बीच काफी पॉपुलैरिटी बटौर रही थी। वहीं उनकी लाइफ में एक वक्त ऐसा आया जहां लोगों ने उन्हें डिफेम करने की कोशिश भी की थी। मॉडल और एक्ट्रेस अंजली अरोड़ा ने कुछ लोगों पर उनकी इमेज खराब करने का आरोप भी लगाया था।
अंजली अरोड़ा की जिंदगी में जहां अच्छे दिन आए वहीं उन्हें बुरे दिन का भी सामना करना पड़ा था। दरअसल, ‘लॉकअप’ में आने के बाद से वो काफी मशहूर हो गई थी तो लोगों ने उनकी छवि खराब करने के लिए कई मीडिया पोर्टलों पर उनका एमएमएस अपलोड कर दिया था।
हालांकि एक्ट्रेस ने कई सोशल मीडिया पोर्टल्स के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था और उन पर उनकी इमेज खराब करने का आरोप लगाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अंजली ने पहले ही पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी थी और इस मामले की जांच भी कर दी थी।
बता दें कि अंजलि का एमएमएस वीडियो वायरल होते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। ट्रोलिंग का शिकार हुई अंजलि अरोड़ा ने बयान जारी करते हुए बताया की ये वीडियो फेक है और वो जो लड़की दिख रही है वो मैं नहीं हूं।
अंजलि अरोड़ा की वायरल हुई वीडियोज में उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था। हालांकि उन्होंने बदनाम करने वालों और ट्रोलर्स को बयान देते हुए तब ये बात बताई थी कि उन्हें बदनाम करने के लिए वीडियो में छेड़छाड़ की गई थी।