वाराणसी: जिसमें युवा कांग्रेस के समस्त प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष गण विधानसभा अध्यक्षगण व सोशल मीडिया के पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रहे। कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव प्रभारी मिलिंद गौतम व राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी हेवरन सिंह कसाना रहें। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महासचिव मयंक चौबे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा की युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है युवा कांग्रेस के साथियों की ताक़त हमारा ताक़त है। युवा साथियों के साथ हम पूरी प्रतिबद्धता से खड़े है। और यही युवा साथी परिवर्तन करेंगे अब तो बीजेपी को पता चल गया है कि साम्प्रदायिक राजनीति खत्म हो रही है। लोग नौकरी तरक्की खुशहाली चाहते हैं। महंगाई बेरोजगारी से निजात चाहते हैं लेकिन मोदी योगी किसानों नौजवानों गरीबों के मुद्दे पर बात नहीं करते है। बीजेपी सरकार झूठे वादे करती है। बड़ी बड़ी बाते करती है लेकिन वो उसके फैसलों में दिखाई नहीं देता है। बीजेपी ने पिछड़ों दलितों का आरक्षण छीना नौजवानों को नौकरियां नहीं दी। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है।स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त है। गरीबों को इलाज नहीं मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था फुटपाथ पर है। भाजपा सरकार जनता की जान बचाने के बजाय अपनी कुर्सी बचाने में लगी हुई है। भ्रष्टाचार चरम पर है।युवा साथीयो को ढेर सारी शुभकामनाएँ।
प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल सिंह ने कहा की आज युवा कांग्रेस पूर्वी ज़ोन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक हुई है जिसने प्रदेश पदाधिकारी ज़िलाध्यक्ष गण विधानसभा अध्यक्षों सोशल मीडिया के पदाधिकारियों व सभी युवा साथियों की उपस्थिति रही है। हम सब युवा कॉंग्रेसजन जनविरोधी से लड़ने के लिए तैयार है हमलोग ज़िला विधानसभा ब्लॉक स्तर पर जनआंदोलन के लिए तैयार है कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी मिलिंद गौतम सह प्रभारी हेवरण कसाना ज़िलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल प्रदेश महासचिव मयंक चौबे ज़िला अध्यक्ष युवा कांग्रेस विकास सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष जितेश मिश्रा अजय सिंह चंचल शर्मा ओम शुक्ला सिद्धार्थ केशरी अनुपम राय महेश चौबे कुवर यादव विनीत चौबे धीरज सोनकर मो.जिशान परवेज़ ख़ान पीयूष श्रीवास्तव अरुणेश सिंह अन्नू मो नदिम आदि बड़ी संख्या में लोग रहे।
उत्तर प्रदेश पूर्वी युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक वाराणसी में संपन्न हुई
Related Posts
Add A Comment