वाराणसी: उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारियों की घोषणा हुई जिसमें प्रदेश महासचिव प्रदेश सचिव विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति हुई आज सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो का मैदागिन पार्टी कार्यालय में विधिवत सम्मान कर शुभकामनाएँ दिया गया।
भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीबी श्रीनिवासन प्रदेश अध्यक्ष अजय राय राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस प्रभारी उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस मिलिंद गौतम राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस सह प्रभारी हेवरन सिंह कंसाना संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस विशाल सिंह द्वारा उक्त नियुक्तियाँ हुई।
जिसमें मयंक चौबे प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस सिद्धार्थ केशरी प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस महेश चौबे प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस कुँवर यादव प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस मो.इरफ़ान प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस रोहित मिश्रा प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस धीरज सोनकर कैंट विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस वाराणसी की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल सिंह द्वारा की गई है।
आज सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो का सम्मान मैदागिन पार्टी कार्यालय में हुआ।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया।
सम्मान समारोह का संचालन चंचल शर्मा ने किया।
महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा की आज वाराणसी के साथियों की नियुक्ति हुई यह हर्ष का विषय है। सभी युवा कांग्रेस साथी सक्रिय राजनीति से जुड़े है हम महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी नवनियुक्त साथियों का अभिनंदन करते है आप सभी ढेर सारी ऊर्जा लगन मेहनत व समर्पण से पार्टी की विचारधारा को मजबूत करेंगे हमको आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है आप सभी अपनी जिम्मदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। मयंक चौबे पुराने जुझारू व पार्टी के निष्ठावान सिपाही है लगातार संघर्ष करते है जिनको प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस युवा नेता के रूप में सिद्धार्थ केशरी महेश चौबे मो इरफ़ान कुँवर यादव रोहित मिश्रा को प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस व कैंट विधानसभा अध्यक्ष धीरज सोनकर को बनाया गया है। हम सभी को शुभकामनाएँ देते है।
उक्त सम्मान समारोह कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारी संग महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू चंचल शर्मा डॉ राजेश गुप्ता वकील अंसारी अरुण सोनी अब्दुल हामिद परवेज़ ख़ान मो.आदिल विकास पांडेय अंकित तिवारी आदि लोग उपस्थिति रहे।
उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी पूर्वी ज़ोन के नवनियुक्त पदाधिकारियों की कि नियुक्ति हुई
Related Posts
Add A Comment