वाराणसी: क्षेत्रीय अध्यक्ष ममता दुबे की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ वाराणसी क्षेत्र को क्षेत्रीय कार्यसमिति के गठन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।सर्वसम्मति से क्षेत्रीय कार्य समिति का गठन चुनान अधिकारी आर० टी० भट्ट की उपस्थिति में किया गया। इस क्षेत्रीय सम्मेलन में प्रदेश पदाधिकारी के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डी० के० त्रिपाठी प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार उपाध्याय उपाध्यक्ष कौशल मुनि मिश्रा उपाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव तथा वाराणसी क्षेत्र के काफी संख्या में संगठन के शाखा पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। नवगठित कार्यसमिति 2024-25 के प्रमुख पदाधिकारियों का विवरण इस प्रकार है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष- संजय कुमार
क्षेत्रीय मंत्री- राजेश कुमार सिंह
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष-रमाकान्त उपाध्याय।
संगठन मंत्री-संतोष सिंह
संयुक्त मंत्री- अश्वनी कुमार
इस सम्मेलन में कर्मचारी समस्याओं के अतिरिक परिवहन निगम में घटती श्रम शक्ति अन्धाधुंध अवैध संचाल संविदा तथा आउटसोर्स कर्मचारियों के उत्पीडन व उनकी नियमित नियुक्ति एवं मृतकाश्रितो की नियुक्ति के संबंध में चिन्ता व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश शासन व निगम प्रशासन से इन विषयों पर निगम व कर्मचारी तथा जनहित में सकारात्मक व ठोस कार्यवाही की मांग की गई।
उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ वाराणसी की क्षेत्रीय कार्यसमिति के गठन का कार्यक्रम हुआ संपन्न
Previous Articleधोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने के मामले मुकदमा दर्ज करने का आदेश
Related Posts
Add A Comment