वाराणसी । उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के जिला ईकाई व प्रदेश संगठन में नवनियुक्त पदाधिकारी जनों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ 3545 के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत के साथ शोहरतगढ़ के लोकप्रिय विधायक (अपना दल एस) विनय वर्मा हाटा से भाजपा विधायक मोहन वर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि (वाराणसी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) मनीष वर्मा रहे, कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के लगभग चालीस जिलों से संगठन के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित हुये, कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोने-चाँदी के बढ़ते किमतों से व्यापार पर पड़ रहे असर तथा दुकानदारों के सुरक्षा के विषय पर लोगों ने चर्चा किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत व संचालन उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश महामंत्री श्री शैलेश वर्मा ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत ने बिहार प्रदश अध्यक्ष पद पर सीवान के प्रतिष्ठित व्यवसायी सत्यम भारती के नाम की घोषणा किया जिसका उपस्थित लोगों ने समर्थन किया तथा सत्यम भारती को बधाई दिये, वक्ताओं में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वाराणसी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष वर्मा में उपस्थित स्वर्ण व्यवसायियों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने व रोज अखबार पढ़ने की आदत डालने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत जी ने कहा पूरे देश के हर जिले से संगठन के लोग अपने प्रशासनिक अधिकारी से मिलकर सुरक्षा के समुचित उपाय पर वार्ता कर हमें सूचित करें, क्योंकि सोने चाँदी का भाव आगामी के दिनों में और बढ़ेगा तथा इस बढ़ रे भाव के कारण सोने चाँदी के व्यापारियों के लुटने, डकैती होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुये हाटा (उत्तर प्रदेश) के विधायक मोहन वर्मा ने व्यापारियों के संगठित रहने की बात कही तथा बताया वर्तमान समय में देश आन्तरिक व बाह्य शक्तियों से लड़ रहा है जिसमें व्यापारी बन्धुओं का साथ आवश्यक है। आने वाला समय एक स्वर्णिम समय होगा अपने देश का। विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित शोहरतगढ़ से विधायक विनय वर्मा जैसे ही उद्बोधन के लिये आये हॉल में उपस्थित व्यापारी जनों ने खड़े होकर हर हर महादेव के उद्घोष से उनका स्वागत किया तथा देर तक ताली बजाते रहे ।।
उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के जिला ईकाई व प्रदेश संगठन में नवनियुक्त पदाधिकारीओ के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन
Related Posts
Add A Comment

