वाराणसी स्वर्गीय श्री श्याम नारायण पांडेय जी की 9वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में, एस. एन. पांडेय स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट ट्रस्ट द्वारा ऑल इंडिया सीनियर पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप – 2025 के दूसरे दिन के अतिथि श्री पंकज सिंह (के.टी.वी़. डाइरेक्टर) और श्री अमित पाण्डेय कार्यकारी महासचिव उ0प्र0 हैण्डबाॅल संघ, वाराणसी हैण्डबाॅल संघ के उपाध्यक्ष श्रीमती उपमा पाण्डेय, संतोष कुमार पाण्डेय एवं संयुक्त सचिव श्री के0 के0 पाण्डेय व श्री अभिषेक पाण्डेय, कोषाध्यक्ष प्रखर शुक्ला, गोरखपुर हैण्डबाल संघ के सचीव श्री अरविन्द यादव जी, वाराणसी हैण्डबाल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अभिजीत राय जी, अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक मो0 तौहीद, आदित्य यादव (सशस्त्र सीमा बल), आदि लोग उपस्थित थे। यह आयोजन एस. एन. पांडेय स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट ट्रस्ट के द्वारा उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ एवं हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के संरक्षण में हो रहा है।
आज के खेले गए मैच इस प्रकार है-

- एस.एस.बी. व महाराष्ट्र के बीच हुआ जिसमें एस.एस.बी. की टीम ने महाराष्ट्र को 29/12 से हराया और दोनो टीमों में सर्वाधिक गोल एस.एस.बी. के यशु ने 12 गोल व महाराष्ट के विशाल ने 05 गोल किया।
- राजस्थान व चंडीगढ़ के बीच हुआ जिसमें राजस्थान की टीम ने चंडीगढ़ को 36/27 से हराया और दोनो टीमों में सर्वाधिक गोल राजस्थान के लोकेन्द्र ने 09 गोल व चंडीगढ़ के गौरव त्यागी ने 16 गोल किया।
- उत्तर प्रदेश व विहार के बीच हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने विहार को 20/12 से हराया और दोनों टीमों में सर्वाधिक गोल उत्तर प्रदेश के प्रदीप ने 05 गोल व विहार के विरू कुमार ने 04 गोल किया।
- राजस्थान व गुजरात के बीच हुआ जिसमें गुजरात की टीम ने राजस्थान को 27/22 से हराया और दोनो टीमों में सर्वाधिक गोल गुजरात के भावेश ने 06 गोल व राजस्थान के लोकेन्द्र ने 06 गोल किया।
- महाराष्ट्र व विहार के बीच हुआ जिसमें महाराष्ट्र की टीम ने विहार को 25/23 से हराया और दोनो टीमों में सर्वाधिक गोल महाराष्ट्र के प्रनव ने 07 व विहार के राहुल ने 07 गोल किया।
- यशस्वी व चंडीगढ़ के बीच हुआ जिसमें यशस्वी की टीम ने चंडीगढ़ को 34/32 से हराया और दोनो टीमों में सर्वाधिक गोल यशस्वी के पंकज ने 11 गोल व चंडीगढ़ के गौरव त्यागी ने 09 गोल किया।
- यशस्वी व मध्यप्रदेश के बीच हुआ जिसमें यशस्वी की टीम ने मध्यप्रदेश को 26/22 से हराया और दोनो टीमों में सर्वाधिक गोल यशस्वी के पुनीत ने 07 गोल व मध्यप्रदेश़ के याया खान ने 06 गोल किया।

