वाराणसी ॥धर्म, अध्यात्म और पांडित्य की नगरी काशी में बनारस लिटरेचर फेस्टिवल (BLF) के चौथे संस्करण का भव्य शुभारंभ हुआ।
नदेसर स्थित होटल ताज गंगेज,के परिसर में आयोजित इस तीन दिवसीय उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।।
इस फेस्टिवल में बनारस के कई गणमान्य शिक्षण संस्थाओं ने सहभागी की उनमें से एक वनिता इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट और वनिता इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन एंड डिजाइन ने भी पार्टिसिपेशन किया।
जिसमें वनिता इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन एंड डिजाइन के छात्राओं ने फैशन शो के आयोजन में भाग लिया और उनकी बहुत भूरी-भूरी प्रशंसा हुआ,वनिता इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड डिजाइन के प्राचार्य श्रीमती प्रीति अग्रवाल जी ने अपने छात्रों के द्वारा प्रदर्शित फैशन शो, के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
इसमें शिक्षक और छात्राओं के सहयोग के लिए उन्होंने शिक्षकों की प्रशंसा की और छात्राओं के कार्य को प्रोत्साहित किया।
संस्था के सचिव श्री कुमार अग्रवाल और वाइस प्रेसिडेंट, विवेक अग्रवाल जी इंस्टीट्यूट सचिव श्री सुबोध अग्रवाल जी ने प्रिंसिपल और छात्राओं का उनके कार्यों का उत्साह वर्धन किया।
फेस्टिवल में ‘ज्ञान गंगा’, ‘सुर प्रवाह’, और ‘शक्ति स्वरूपा’ जैसे 6 अलग-अलग मंच बनाए गए हैं, जहाँ साहित्य, संगीत, और स्त्री विमर्श पर चर्चा हो रही है।
इस वर्ष 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और 200 से अधिक वक्ता इस महोत्सव का हिस्सा बने हैं।

