वाराणसी : प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वाराणसी के शिक्षकों द्वारा 23 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया। धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गिरिजेश तिवारी तथा संचालन जिला मंत्री शरफुद्दीन ने किया। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व एम०एल०सी० एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा कि नई पेंशन व्यवस्था शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए लाभप्रद नहीं है। सरकार पुरानी पेंशन बहाल करे। विद्यालयों में कई दशकों से अपनी सेवा दे रहे तदर्थ शिक्षकों को सेवा से विमुक्त कर दिया गया। तदर्थ शिक्षकों की सेवा बहाल की जाय। वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाना चाहिए। निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए तथा महिला शिक्षकों का शोषण बंद किया जाय। एन०पी०एस० की तहत वेतन से कटे धन एवं नियोक्ता अंशदान को समय से शिक्षकों के प्रान खाते में स्थानांतरित किया जाय। कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त हो आदि विषयों पर विशद प्रकाश डाला। धरने को मंडलीय अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह सदस्य राज कार्यकारिणी विनोद शंकर पांडेय सदस्य राज्य कार्यकारिणी माया शंकर यादव आदि ने संबोधित किया। धरने में कमलेश कुमार राजेश राय शिवेंद्र कुमार दूबे वंश बहादुर सिंह अखिलेश कुमार पौडेय मनोज कुमार विनोद कुमार पाण्डेय विनय कुमार सिंह युगल किश्मेर सेठ दिनेश प्रताप सिंह विनोद कुमार पाठक रविन्द्र सिंह विरेन्द्र प्रताप सिंह अशोक चौधरी अरविन्द राय छविराज लाल बहादुर वसन्त सिंह शिवेन्द्र दूबे विनय सिंह आनन्द सिंह अब्दुल कलाम पंकज तिवारी विवेक मिश्र ओस गायक राम रहान आजम खा समाश उसार यादव लाभण जोपासन राजेश यादव मिन्द्र तिवारी विनय तिवारी योगब्बर दूबे मनोज कुमार पवन मिन्यू ज्योति श्रसल कियाठी नयने लाल मिश्र राजेन्द्र पाण्डेय अरियलम्बर चौबे रिज़वानुल्लाल सरवित सिंह शीतला यादव कृष्ण आर पाठक विभूति सिंह मनोज चौबे गौरख दूबे हब्लुल्लाह नेहा राफ शिवा पाए रामशंकर दूबे पुनम भारद्वाज थहा दिवेदी कृष्ममणि त्रिपाठी विनपसिंह आदि ने प्रतिभाग किया।
तदर्थ शिक्षकों की सेवा बहाल की जाए वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाना चाहिए
Related Posts
Add A Comment