नगर निगम, वाराणसी में अब सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को ई-वेतन के माध्यम से भुगतान किया जायेगा। नगर निगमों में ई-वेतन के माध्यम से वेतन दिये जाने हेतु शासन द्वारा निर्देशित किया गया है, उक्त के क्रम में नगर निगम, वाराणसी में भी यह व्यवस्था लागू की गयी। ई-वेतन के सम्बन्ध में आज नगर निगम सभागार में मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी के0के0 पाण्डेय के द्वारा नगर निगम के सम्बन्धित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसके आधार पर वेतन बनाया जायेगा। ई-वेतन हेतु शासन द्वारा एक वेब पोर्टल का निर्माण किया गया है, जिसमें सभी कर्मचाररियों एवं अधिकारियों का पूर्ण विवरण दर्ज होगा। नगर निगम द्वारा सभी का विवरण वेब पोर्टल पर दर्ज कर लिया गया है। ई-वेतन के इस व्यवस्था को लागू होने से वेतन का भुगतान समय से एवं पारदर्शिता के साथ हो सकेगा।
नगर निगम में ई-वेतन लागू, सम्बन्धित कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण, माह मई का भुगतान ई-वेतन के माध्यम से किया जायेगा
Previous Articleप्रयागराज में गंगा तट पर अवस्थित ऐतिहासिक वृक्ष ‘बाओबाब’ पर पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने जारी किया विशेष आवरण
Next Article नगर आयुक्त ने किया वृहद पोलिंग बूथों का निरीक्षण
Related Posts
Add A Comment