वाराणसी: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गणपति अक्स फाउंडेशन ने धूमधाम के साथ मां दुर्गा के बाल स्वरूपों का पूजन अर्चन कर उनको उपहार भेंट किए।
संस्था हर साल मेधावी छात्र छात्राओं को आमंत्रित कर उन्हें भेंट स्वरूप विद्या सामग्री, खाद्य पदार्थ श्रृंगार सामग्री के साथ दैनिक उपयोगी वस्तुएं प्रदान करती है।
संस्था की अध्यक्ष ऋतु जैन ने बताया कि इस पावन नेक कार्य में संस्था की महिलाएं बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता प्रदान करती हैं।
आज के कार्यक्रम में ऋतु जैन रूपम सर्राफ कुसुम टेकड़ीवाल मोना श्रीवास्तव बीना गुप्ता नीतू अग्रवाल श्वेता अग्रवाल डिंपल समतानी रजनी अग्रवाल हेमलता अग्रवाल कविता अग्रवाल दुर्गा झुझुनूँ वाला शालिनी कुमैत किसलय मिश्रा हर्षित सिंह मयूर गुप्ता मनीषा अग्रवाल पिंकी अग्रवाल वंदना सरावगी बीना अग्रवाल सरला अग्रवाल उषा अग्रवाल सुनीता अग्रवाल लवली शुक्ला इत्यादि शामिल हुए।
संस्था जागो और जगाओ की अलख जगाते हुए सामाजिक हित के कार्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज करते निरंतर एक कदम अपनी संस्कृति की ओर बढ़ रही है।
नवरात्र के पावन पर्व पर संस्था की सद्स्याये श्री रानी सती दादी मंदिर में नौ कन्या पूजन कर भजन एवं डांडिया पर झूमी
Related Posts
Add A Comment

