Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

सरस्वती इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड हॉस्पिटल यंगस्टर्स में हार्ट अटैक विषय पर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन

Tuesday, 4 November 2025, 16:34 IST

बनारस की दाल मंडी; बुलडोजर चलने से पहले बेसमेंट दुकानों पर आफत, VDA जल्द करेगा सील

Tuesday, 4 November 2025, 13:35 IST

जे०एम०एस० ग्रुप की “फ्रेशर पार्टी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Monday, 3 November 2025, 16:59 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » नेशन फर्स्ट के भाव के साथ विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : ए.के. शर्मा
पूर्वांचल

नेशन फर्स्ट के भाव के साथ विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : ए.के. शर्मा

adminBy adminTuesday, 16 April 2024, 12:54 ISTNo Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

80 बनेगा आधार, एनडीए 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार

मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रेसवार्ता में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिया नया नारा

भाजपा का संकल्प पत्र नये भारत, श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का ब्लू प्रिंट

भाजपा के संकल्प पत्र के चार आधार – गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति

मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रेसवार्ता की तथा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नया नारा देते हुए कहा कि 80 बनेगा आधार, एनडीए 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार। भाजपा के मऊ जिला कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश का गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति ही भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र के चार आधार हैं।

उन्होंने कहा कि यह संकल्प पत्र मोदी की गारंटी है, जिसमें हमने विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक युद्ध की भी उद्घोषणा की है।

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि संविधान शिल्पी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से अपना संकल्प पत्र जारी किया है। इसकी पहली चार पंक्तियां देश के चार सामाजिक स्तंभों का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। ये हैं गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी।

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल मात्र नहीं है, बल्कि यह भारत के विजन को मिशन मानकर इसे प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए 140 करोड़ जनता की आकांक्षा बन चुकी है। आज देश का जो भी एंबीशन है वह पीएम मोदी का विजन बन चुका है और हमारे लिए वही मिशन है। इस देश को मोदी की गारंटी पर विश्वास है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संकल्प पत्र में मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, आवास योजना सहित तमाम गरीब कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने और और उनके दायरे को बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है। संकल्प पत्र में नेशन फर्स्ट के भाव के साथ विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया गया है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत काल का ये पहला चुनाव है, जिसमें आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना को लेकर चुनाव लड़ा जा रहा है। देश की अस्मिता, सुरक्षा, आस्था और अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी की गारंटी इस संकल्प पत्र का आधार बना है। कहा कि हमारा संकल्प पत्र नये भारत, श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का ब्लू प्रिंट है। ये भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक युद्ध का की उद्घोषणा के साथ ही अन्त्योदय से सर्वोदय और ग्लोबल लीडर भारत के संकल्प को भी दोहराता है। ये संकल्प पत्र जिन-जिन सेक्टर्स का प्रतिनिधित्व करता है वो मोदी की गारंटी पर आधारित हैं। ये पहला आम चुनाव है जिसके प्रमाण के बारे में आश्वस्त का भाव पूरे देश में मिल रहा है। लोगों को मोदी की गारंटी पर विश्वास है। विकसित भारत की आकांक्षाओं का आधार ये संकल्प पत्र बनेगा। मोदी जी ने आश्वस्त किया है कि भारत को आगे विश्व की 03 अर्थव्यवस्था बनायेगें।

श्री शर्मा ने बताया कि संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने, नेशनल लिटिगेशन पॉलिसी को लागू करने, कॉमर्शियल और सिविल न्यायिक प्रणालियों में बदलाव, वन नेशन वन इलेक्शन, पीएम सूर्य हर घर मुफ्त बिजली योजना, घरों के पंजीकरण की कीमत को कम करने, तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने, पीएम मुद्रा योजना की क्रैकिंग सीमा को दोगुना करने, एमएसपी में वृद्धि और पीएम मत्स्य योजना के विस्तार के लिए पार्टी के संकल्प को दोहराया गया है। इसके अलावा ग्लोबल कॉन्फ्रेंस और एग्जिविशन के लिए बड़े कन्वेंशन सेंटर के दायरे को बढ़ाने, पुलिस मॉर्डनाइजेशन, टेक सेवी सुरक्षा बल, नये आईआईटी, नये एम्स, वन नेशन वन स्टूडेंट कार्ड, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, टेक्नोलॉजी के जरिए सुलभ शिक्षा के प्रति मंत्री ने सरकार की वचनबद्धता को दोहराया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, प्रभारी देवेंद्र सिंह, मनोज राय, अशोक सिंह, मीडिया प्रभारी कृष्णकांत राय, संजय पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Views: 298
latest news loksabha chunav 2024 news voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleबिचौलियों के माध्यम से अन्य प्रदेशों में गेहूँ का संचरण न हो सके – विशेष सचिव
Next Article सिन्धोरा पुलिस ने अभियुक्त एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

Related Posts

सरस्वती इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड हॉस्पिटल यंगस्टर्स में हार्ट अटैक विषय पर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन

Tuesday, 4 November 2025, 16:34 IST

बनारस की दाल मंडी; बुलडोजर चलने से पहले बेसमेंट दुकानों पर आफत, VDA जल्द करेगा सील

Tuesday, 4 November 2025, 13:35 IST

जे०एम०एस० ग्रुप की “फ्रेशर पार्टी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Monday, 3 November 2025, 16:59 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ प्रयागराज ने मनाया 2 वर्षों की उत्कृष्ट यात्रा का जश्न

Saturday, 11 October 2025, 19:30 IST1 Min Read

सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की वाइस चेयरपर्सन राम्या रामचन्द्रन को मिला स्वास्थ्य चिकित्सीय उत्कृष्टता व समाजसेवी सम्मान

Saturday, 27 September 2025, 20:09 IST4 Mins Read

प्रयागराज: प्रयागराज आने पर आज पांचो लोगों ने मीडिया से रूबरू होकर अपने आने वाले गाने के बारे में बताया

Saturday, 13 September 2025, 19:29 IST2 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

सरस्वती इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड हॉस्पिटल यंगस्टर्स में हार्ट अटैक विषय पर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन

Tuesday, 4 November 2025, 16:34 IST

बनारस की दाल मंडी; बुलडोजर चलने से पहले बेसमेंट दुकानों पर आफत, VDA जल्द करेगा सील

Tuesday, 4 November 2025, 13:35 IST

जे०एम०एस० ग्रुप की “फ्रेशर पार्टी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Monday, 3 November 2025, 16:59 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.