म्यूजिक टीचर चैतन्या सिन्हा के संयोजन में भव्य संगीत समारोह
वाराणसी चितईपुर स्थित प्रगति पब्लिक स्कूल में 78 वां स्वतंत्रता दिवस व प्रगति पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अविनाश सर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
मुख्य अतिथि विभा मिश्रा ने डायरेक्टर रवि सर प्रिंसिपल बृजेश सर व देवेन्द्र सर के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
उक्त मौके पर युवा सिंगर चैतन्या सिन्हा के संयोजन में देशभक्ति राष्ट्रभक्ति गीतों का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम में सर्वप्रथम कक्षा 8 की छात्राओं पूर्वी समृद्धि महिमा आनंदी सिमर आराध्या कृपाली द्वारा दिव्य गणेश वंदना से शुरुवात की गई।
अतिथियों के लिए कक्षा 10 की छात्राओं में निशिका शिवानी पाण्डेय दिव्या सिंह सिद्धि सिंह खुशी सिंह संस्कृति केशरी श्रेया शर्मा प्रगति सिंह आरती ठाकुर
ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। हरमोनिआ वादन बी एच यू के छात्र उत्तम कुमार मल्लिक व तबला वादन अभिनन्दन मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम में म्यूजिक टीचर व संयोजिका चैतन्या सिन्हा ने कक्षा 12 की छात्रा कीर्ति के साथ ए मेरे वतन के लोगो गीत की प्रस्तुति दी व ए वतन मेरे वतन आबाद रहे तू सोलो गाया।
कक्षा 11 की छात्राओं अंशिका अमृता ने देश मेरे
लहरा दो गीतों पर नृत्य कर मनमोहक प्रस्तुति दी।
संस्कृति मिश्रा श्रीगुन श्रेया सिंह सुहानी पटेल ने आयो दिन शुभ आयो पर अद्भुत प्रस्तुति की
मंच संचालन शिवानी पाण्डेय व यादवेन्द्र ने किया।
उक्त देशभक्ति गीत सुनकर देश भक्ति में भारत माता की जय के नारे लगाते रहे।
एक्टिविटी इंचार्ज के रूप में आनंद सर, चैतन्या सिन्हा बेबी मैम साक्षी मैम अजीत सर ने पूरे कार्यक्रम को सफल बनाया।