संगठन में 5 लोग को कराया शामिल
वाराणसी। फेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती ने कारोबारी जगत के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुये राष्ट्र के समस्त व्यापारियों और खुदरा विक्रेताओं के राष्ट्रीय परिसंघ, फेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया व्यापार मंडल वाराणसी के लिए अमित शेवारमानी को जिलाध्यक्ष व कृष्णा मोदी को महामंत्री के पद पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मिश्रा की संस्तुति पर मनोनीत किया हैं। अमित शेवारमानी व कृष्णा मोदी को जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती ने कहा कि जिला अध्यक्ष व जिला महामंत्री के रूप में आपलोगो का मुख्य दायित्व फेडरेशन का वाराणसी जिले में कार्यकारिणी का गठन करना और जिले के सभी विभिन्न व्यापारिक संगठनों को फेडरेशन से जोड़ना तथा इसके अतिरिक्त समय – समय पर दिये जाने वाले दायित्वों का निर्वाह करना है। साथ ही फेडरेशन द्वारा समय-समय पर आयोजित किये जाने वाले सभी कार्यक्रमों में अपना भरपूर सहयोग एवं योगदान देंगे एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा समय-समय पर दिये जाने वाले निर्देशों का पालन करेंगे। संगठन की नियमावली व्हॉट्सऐप ग्रुपों पर फेम के प्रतिनिधि के रूप में उनका संचालन सुनिश्चित करेंगे जो कि फेम की सम्पत्ति होगा। फेम की समय-समय पर दी जाने वाली सदस्यता शुल्क आदि भी देनी होगी। जिसके क्रम में आज जिलाध्यक्ष अमित शेवारमानी व महामंत्री कृष्णा मोदी ने अंकित सुनेजा, खालिद अंसारी, प्रिंस जायसवाल, इंदर जोत सिंह ( गोल्डी ), प्रथम वर्मा को संगठन को मजबूत करने के लिए फेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया व्यापार मंडल में शामिल किया।