वाराणसी मे मिंट हॉउस नदेसर स्थित ताज होटल मे आयोजित बनारस लिटरेचर फेस्टिवल मे देश की प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनी ‘एलिगेंस एंटरप्राइजेज’ के मैनेजिंग डायरेक्टर रविकांत मिश्रा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कंपनी की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की | रविकांत ने बताया कि एलिगेंस ग्रुप पिछले चौदह वर्षों से रियल एस्टेट क्षेत्र में सक्रिय है | कंपनी की उपस्थिति भारत के चौदह प्रमुख शहरों के साथ-साथ दुबई में भी है | कंपनी पिछले दो वर्षों से बनारस लिटरेचर फेस्टिवल से जुड़ी हुई है |
रविकांत मिश्रा ने वाराणसी के बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर और टूरिज्म की सराहना करते हुए इसे विकास का नया केंद्र बताया | कंपनी ने हाल ही में गोरखपुर और लखनऊ में जमीनें एक्वायर की हैं जहाँ जल्द ही ‘प्लॉटेड डेवलपमेंट’ के यूनीक प्रोजेक्ट्स शुरू किए जाएंगे | वाराणसी में भी कंपनी जल्द ही एक बड़े और आधुनिक प्रोजेक्ट की घोषणा करने वाली है | एलिगेंस ग्रुप न केवल प्रॉपर्टी डीलिंग बल्कि ‘क्राफ्ट्स बाई एलिगेंस’ के माध्यम से कॉर्पोरेट और इंडिविजुअल इंटीरियर डिजाइनिंग की सेवाएं भी प्रदान कर रहा है |
काशी बाबा की नगरी है और यहाँ का विकास अद्भुत है हम बनारस लिटरेचर फेस्टिवल के माध्यम से लोगों से जुड़कर खुश हैं और जल्द ही यहाँ के निवासियों के लिए बेहतरीन और किफायती हाउसिंग विकल्प लेकर आएंगे | एलिगेंस इंटरप्राइजेज एलिगेंस इंफ्रा एण्ड क्राफ्ट बाई एलिगेस जो है इंटीरियर का काम करती है | कम्पनी के डायरेक्टर रविकांत मिश्रा एवं पवन त्रिपाठी है ||

