वाराणसी: पूर्वी उपनगर बरेका रेल सुरक्षा बल बैरक के पास नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा उद्यान विभाग के सहयोग से बृहद रूप से एक पेड़ मां के नाम लगाओ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृक्षारोपण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से बरेका के प्रमुख मुख्य इंजीनियर विनोद कुमार शुक्ला मुख्य संरक्षा अधिकारी एस. बी. पटेल मुख्य यांत्रिक इंजीनियर क्यू एम एस रामजन्म चौबे उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा एम. पी. सिंह मुख्य वार्डन मारकण्डेय मिश्रा व नागरिक सुरक्षा के वरिष्ठ निरीक्षक सम्पूर्णानन्द मिश्रा सुधीर कुमार दुबे सुनील कुमार उमेश श्रीवास्तव अजय कुमार राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित नागरिक सुरक्षा संगठन के 70 वालंटियर्स ने एक सौ से अधिक पौधे लगाए।
सहायक इंजीनियर एस पी गुप्ता उद्यान अधीक्षक हरिश्चन्द्र यादव के साथ उद्यान विभाग के अनेक कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
बरेका नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा एक पेड़ मां के नाम लगाओ अभियान के अंतर्गत बृहद रूप से पौधारोपण किया गया
Next Article काशी विद्यापीठ : विधि विभाग में वितरित हुआ टैबलेट
Related Posts
Add A Comment