अर्दली बाजार स्तिथ सपा कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन
मासिक बैठक मे जनसमस्याओ के खिलाफ लड़ाई लड़ने का सपा कार्यकर्ताओ ने किया एलान
वाराणसी: स्व मुलायम सिंह यादव के पदचिन्ह पर चलकर सपा कार्यकर्ता अब पुराने तेवर मे आकर आमजन के हितो एवं जनसमस्याओ को लेकर संघर्ष करने के लिए तैयार रहेगे। आज अर्दली बाजार स्तिथ सपा कार्यालय पर मासिक बैठक आयोजित किया गया बैठक मे कार्यकर्ताओ के साथ साथ बड़े नेताओ ने भी अपने अपने विचार रखे मासिक बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड एवं संचालन जिला महासचिव आनंद मौर्य ने किया बैठक मे मुख्य अतिथी के रूप मे चंदौली के सासंद विरेन्द्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथी विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा थे। बैठक मे चंदौली के सासंद विरेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने लोकतांत्रिक व्यवस्था का चेहरा बदरंग कर दिया है अब पी डी ए ही एक मात्र राजनीतिक विकल्प है जो लोगो को खुशहाली जिदंगी दे सकता है भाजपा की नकारात्मक राजनिति से पी डी ए ही छुटकारा दिला सकता है समाजवादी पार्टी पी डी ए की ताकत से 2027 विधान सभा चुनाव मे स्वच्छ छवि वाली सरकार बनाने के अभी से घर घर गांव गांव जाकर मतदाताओ के साथ बूथ स्तर पर ताकत के साथ परिश्रम करे। विशिष्ट अतिथी विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने सपा कार्यकर्ताओ को पुलिस सिर्फ यादव एवं मुस्लिम समुदाय के लोगो को चिन्हित कर परेशान कर रही है एवं झूठे मुक़दमे लगाकर भयभीत कर रही है कई कार्यकर्ताओ ने पुलिस उत्पीड़न करने की शिकायत दर्ज कराई है। कार्यकर्ताओ के सवाल पर जल्द ही पुलिस प्रशासन से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराया जाएगा । जनता आशी भरी निगाहो से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए लालायित है हम सभी को जनता जनार्दन के बीच रहकर उनकी समस्याओ को प्राथमिकता देना होगा। जनता की अदालत सबसे बड़ी अदालत होती है जनता 2027 मे पी डी ए के सहयोग से सपा की सरकार बनाने के लिए कटिबद्ध है। सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव लक्कड एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा कार्यकर्ता जनहित के मुद्दे पर आवाज उठाती है तो सपा कार्यकर्ताओ को पुलिस उत्पीड़न कर रही है भाजपा सरकार मे विपक्ष की आवाज को बलपूर्वक दबाने का अधिकारी काम कर रहे है। बैठक मे प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड चंदौली के सासंद विरेन्द्र सिंह विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा पूर्व मंत्री मनोज राय धुपचंडी पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम यादव वरिष्ठ नेता अनवारुल हक अंसारी जिला प्रवक्ता संतोष यादव एडवोकेट बबलू पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल वरिष्ठ नेता संजय यादव इस्तकबाल करैशी पूजा यादव किशन दिक्षित प्रदीप कुमार मौर्य राजू यादव राजेश यादव नत्थू दिलशाद अहमद डिल्लू कन्हैया राजभर अमन यादव उमेश यादव गणेश यादव उमाकांत यादव मनीष सिंह उमाकांत त्रिपाठी राहूल सोनकर भीष्म नारायण यादव मोदी यादव श्रीराम सिंह यादव शशि यादव आदि लोग उपस्थित थे।