वाराणसी संत अतुलानंद रेसिडेंशियल एकेडमी में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में एक भव्य महा समूहगान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन में लगभग 4000 प्रतिभागियों ने सामूहिक गायन के माध्यम से देशप्रेम और सांस्कृतिक एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य के प्रेरणादायी सम्बोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मूल्यों, अनुशासन एवं संस्कारों के महत्व से अवगत कराया। इसके पश्चात विद्यालय की निदेशिका द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने भारत विकास परिषद, सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समर्पित शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर छात्र अंश द्वारा प्रस्तुत “वंदे मातरम्” पर आधारित भावपूर्ण कविता पाठ ने समस्त उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के सम्मानित मंच पर भारत विकास परिषद के अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रांतीय सचिव प्रमोद दुबे, प्रांतीय महिला सहभागिता सुमन अग्निहोत्री, वरुणा सचिव नीतू सिंह, कोषाध्यक्ष जे. पी. सिंह, वरुणा महिला सहभागिता निधि सिंह, शाखा के वरिष्ठ सदस्य रमेश लालवानी, पूर्व अध्यक्ष विवेक सूद,गतिविधि संयोजक (संस्कार) लवली श्रीवास्तव, गतिविधि संयोजक (पर्यावरण) दिनेश जायसवाल, तथा अनुपम श्रीवास्तव, शिल्पी जायसवाल, निर्मल सिंह एवं सौरभ श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ अत्यंत गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ
Related Posts
Add A Comment

