वाराणसी: संस्था के मंत्री संदीप कुमार सिंह ने 2 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती के अवसर पर खादी यात्रा के रूप में इस दिन को मनाया। सेवापुरी की खादी संस्थाओं द्वारा प्रभात फेरी आयोजित की गई। जिसे खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा आयोजित खादी महोत्सव का हिस्सा माना गया है। यह महोत्सव पूरे देश में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर मनाया जा रहा है।
इस क्रम में सेवापुरी की खादी संस्थाओं द्वारा एक पदयात्रा निकाली गई जो सिरिहिरा चकलोला नेवादा सेवापुरी बाजार से होते हुए संस्थान के हजारों कत्तिन बुनकरो के साथ सेवापुरी ब्लॉक के प्रधान सम्मानित जनता के बीच पहुंची। इस खादी यात्रा का शुभारंभ जिला अध्यक्ष प्रधान संघ वाराणसी राकेश कुमार सिंह द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया।
उक्त कार्यक्रम में संस्था के मंत्री संदीप सिंह सुशील दुबे संतोष सिंह संतोष दुबे ओमप्रकाश वर्मा सोनू सिंह बबलू मैनेजर गुड्डू सिंह पिंटू सिंह विकास सिंहऔर धीरज सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और खादी यात्रा को सफल बनाया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर खादी यात्रा निकाली गई
Related Posts
Add A Comment

