Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

सरस्वती इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड हॉस्पिटल यंगस्टर्स में हार्ट अटैक विषय पर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन

Tuesday, 4 November 2025, 16:34 IST

बनारस की दाल मंडी; बुलडोजर चलने से पहले बेसमेंट दुकानों पर आफत, VDA जल्द करेगा सील

Tuesday, 4 November 2025, 13:35 IST

जे०एम०एस० ग्रुप की “फ्रेशर पार्टी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Monday, 3 November 2025, 16:59 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » ‘लाडली बहनों’ की सुरक्षा के लिए पहले ‘लव जिहाद विरोधी कानून’ बनाएं ! – दादर में हिंदू राष्ट्र-जागृति आंदोलन में मांग
राष्ट्रीय

‘लाडली बहनों’ की सुरक्षा के लिए पहले ‘लव जिहाद विरोधी कानून’ बनाएं ! – दादर में हिंदू राष्ट्र-जागृति आंदोलन में मांग

adminBy adminWednesday, 31 July 2024, 10:46 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

उरण की यशश्री शिंदे की निर्मम हत्या करनेवाले ‘लव जिहादी’ को सार्वजनिक रूप से फांसी दो !

 महाराष्ट्र सरकार ने 'मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना' शुरू की है, लेकिन वर्तमान में 'लव जिहाद' के खतरे के कारण हिंदू युवतियां और महिलाएं अभी भी असुरक्षित हैं और उनकी निर्मम हत्याएं जारी हैं। 'लाडली बहन' योजना से पहले 'बहनों को सुरक्षा दें !', बहनों की सुरक्षा के लिए राज्य में तत्काल 'लव जिहाद' विरोधी कानून बनाया जाए, ऐसी मांग 30 जुलाई को मुंबई के दादर पूर्व रेलवे स्टेशन के पास 'हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति' की ओर से आयोजित 'हिंदू राष्ट्र-जागृति आंदोलन' में की गई।
 उरण की कु. यशश्री शिंदे (उम्र 22) की अत्यंत क्रूरता से और मानवता को शर्मसार करने वाली हत्या की गई है। कु. यशश्री की हत्या करनेवाले नराधम आरोपी को तत्काल सार्वजनिक रूप से फांसी दी जाए, यह मांग भी इस मौके पर की गई। 'हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति' द्वारा आयोजित इस आंदोलन में वज्र दल, मनसे, मानव सेवा प्रतिष्ठान, श्रीराम मित्र मंडळ (धारावी), हिंदु जनजागृति समितिकी रणरागिणी शाखा, सनातन संस्था आदी हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों के प्रतिनिधि  तथा भाजपकी महिला आघाडीके प्रतिनिधि, महिलाएं, युवतियां और धर्मप्रेमी हिंदू सहभागी हुए। इस अवसर पर आंदोलन में सहभागी लोगों ने हाथों में जागरूकता फैलानेवाले फलक लिए और नारे लगाए। इस दौरान सरकार को दिए जानेवाले ज्ञापन पर लोगों के हस्ताक्षर भी किए गए।
महाराष्ट्र में वर्ष 2019 से 2021 के 3 वर्षों के दौरान 1 लाख युवतियां गायब हो चुकी हैं। इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं और लड़कियों के गायब होने के पीछे कोई षडयंत्र तो नहीं है ना ! 'लव जिहाद' का मामला तो नहीं है ना !, इसकी भी जांच के लिए गृह मंत्रालय को एक विशेष समिति बनानी चाहिए, ऐसी मांग भी इस आंदोलन में की गई। उरण-पनवेल मार्ग पर एन.आई. हाई स्कूल के सामने रहनेवाली यशश्री शिंदे का शव उरण कोटनाका पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात स्थान पर स्तन कटे और गुप्तांग पर वार किए हुए मिला है। इस घटना से न केवल महाराष्ट्र में, बल्कि पूरे देश में आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। इस घटना ने पूरे देश को 'श्रद्धा वालकर प्रकरण' की याद दिला दी है। नवी मुंबई की विवाहित महिला की शीळ डायघर इलाके में हत्या की घटना के बाद अब उरण की यह घटना बेहद चौंकानेवाली और हिंदू युवतियों में दहशत निर्माण करनेवाली है। यह पहली घटना नहीं है, अपितु 'श्रद्धा वालकर, रूपाली चंदनशिवे, सोनम शुक्ला' जैसी कई हिंदू लड़कियों को जानबूझकर निशाना बनाया गया है। हिंदू महिलाओंसमेत जनता में 'लव जिहाद' मामलों के प्रति रोष व्यक्त किया जा रहा है और इन घटनाओं को रोकने के लिए राज्य सरकार कब ठोस कदम उठाएगी, यह सवाल इस आंदोलन के माध्यम से उठाया गया।
राज्य में प्रतिदिन महिलाओं और लड़कियों पर बढ़ते अत्याचारों को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरह पर 'एंटी रोमियो स्क्वाड' जैसी पुलिस की विशेष शाखा स्थापित की जानी चाहिए, मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के प्रेम संबंधों की शिकायतें 'लव जिहाद' के रूप में दाखिल की जाएं, और इन मामलों में अगर कोई धर्मांध और कट्टरपंथी जिहादी संगठन, जिहादी नेता, विदेशी शक्तियां शामिल पाई जाती हैं, तो उनकी जड़ें उखाड़ फेंकी जाएं। उनके खिलाफ भी तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए, यह मांगें भी इस आंदोलनमें की गयी।
Views: 255
latest news news voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleओप्पो ने मिलिटरी ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ ओप्पो के12एक्स 5जी पेश किया
Next Article सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ द्वारा शास्त्री घाट पर दिया गया धरना व प्रदर्शन

Related Posts

सरस्वती इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड हॉस्पिटल यंगस्टर्स में हार्ट अटैक विषय पर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन

Tuesday, 4 November 2025, 16:34 IST

बनारस की दाल मंडी; बुलडोजर चलने से पहले बेसमेंट दुकानों पर आफत, VDA जल्द करेगा सील

Tuesday, 4 November 2025, 13:35 IST

जे०एम०एस० ग्रुप की “फ्रेशर पार्टी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Monday, 3 November 2025, 16:59 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ प्रयागराज ने मनाया 2 वर्षों की उत्कृष्ट यात्रा का जश्न

Saturday, 11 October 2025, 19:30 IST1 Min Read

सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की वाइस चेयरपर्सन राम्या रामचन्द्रन को मिला स्वास्थ्य चिकित्सीय उत्कृष्टता व समाजसेवी सम्मान

Saturday, 27 September 2025, 20:09 IST4 Mins Read

प्रयागराज: प्रयागराज आने पर आज पांचो लोगों ने मीडिया से रूबरू होकर अपने आने वाले गाने के बारे में बताया

Saturday, 13 September 2025, 19:29 IST2 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

सरस्वती इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड हॉस्पिटल यंगस्टर्स में हार्ट अटैक विषय पर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन

Tuesday, 4 November 2025, 16:34 IST

बनारस की दाल मंडी; बुलडोजर चलने से पहले बेसमेंट दुकानों पर आफत, VDA जल्द करेगा सील

Tuesday, 4 November 2025, 13:35 IST

जे०एम०एस० ग्रुप की “फ्रेशर पार्टी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Monday, 3 November 2025, 16:59 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.