Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

शंकराचार्य जी ने कहा स्वत्रंत भारत मे गौहत्या भारतीयों के माथे पर सबसे बड़ा कलंक

Monday, 22 September 2025, 18:10 IST

डेंगू से अकेले नहीं लड़ा जा सकता हम सभी को मिलकर डेंगू से लड़ना चाहिए- ऑल आउट इंडिया इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व द हंस फाउंडेशन

Monday, 22 September 2025, 18:09 IST

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जादू जी ने संत कबीर महाराज जी की प्राचीन प्राकट्य स्थल में मत्था टेका

Saturday, 20 September 2025, 20:02 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » शंकराचार्य जी ने कहा स्वत्रंत भारत मे गौहत्या भारतीयों के माथे पर सबसे बड़ा कलंक
वाराणसी

शंकराचार्य जी ने कहा स्वत्रंत भारत मे गौहत्या भारतीयों के माथे पर सबसे बड़ा कलंक

adminBy adminMonday, 22 September 2025, 18:10 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

भारत से गोकशी का कलंक मिटाकर गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने हेतु कृतसंकल्पित परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज गौमतदाता संकल्प यात्रा के अंतर्गत आज जमुई पहुचने पर आहूत मतदाता संकल्प सभा मे उपस्थित गौभक्त जनसमुदाय से अपना उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत मे गौहत्या भारतीयों के माथे पर सबसे बड़ा कलंक है।जिसे तत्काल दूर करने हेतु सनातनधर्मियों को कमर कस लेना चाहिए।गौहत्या रोकने में समर्थ नेता अपने निजी स्वार्थ हेतु हमारी गोकशी बन्द करने की मांग को लंबे समय से अनसुना कर रहे हैं।और हर तरह से प्रयास करने पर भी उनके कानों पर जूं नही रेंग रही है।इन सत्तालोलुप नेताओं का प्राण वोट में बसता है हमसब मिलकर जब इनके वोटबैंक पर हमला करेंगे तो ये बिलबिला कर गौहत्या बंदी का कानून पारित करेंगे।

श्रीशंकराचार्य जी महाराज लोकतंत्र में बहुमत की बात स्वीकारी जाती है और जब सनातनी विचारधारा की सरकार इस देश मे बनेगी तभी गौहत्या बन्द हो सकेगा।इसलिए अब हमसब को अपने वोट को गौहत्या रोकने का हथियार बनाना होगा।वर्तमान सरकार को बहुमत का लाभ उठाकर गोकशी को कड़ाई से अब तक बन्द करा देना चाहिए था।ताकि सरकार के न रहने पर पश्चाताप न करना पड़े।मनुष्य शरीर प्रदाता ईश्वर भी चाहता है कि हम धर्माचरण करते हुए गोकशी पर प्रतिबंध लगाएं।

पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि अंग्रेजों के विरुद्ध गौभक्त मंगल पाण्डेय ने बिगुल फूंका था।मातादीन भंगी ने मंगल पांडेय को बताया था कि कारतूस में गाय की चर्बी का प्रयोग किया जा रहा है।तब मंगल पांडेय ने गाय की चर्बी हम मुंह से नही लगा सकते कहकर बगावत कर दिया था।भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का प्रारंभ गौभक्तों ने ही किया था।दोनो गौभक्तों को फांसी पर लटका दिया गया था।गौहत्या के कारण ही गोरे अंग्रेजों को देश भगाया गया था।और गौहत्या के कारण ही अब इन काले अंग्रेजों को भगाने का समय आ गया है।स्वतंत्रता आंदोलन में सबसे बड़ा मुद्दा गौहत्या ही था।हमारे पूज्य ब्रम्हलीन गुरुदेव भी स्वतंत्रता संग्राम में गौरक्षा हेतु ही कूदे थे।उन्हें मालूम होता कि स्वत्रंत भारत मे गौहत्या इतने तेजी से बढ़ेगा तो वे कभी भी स्वतंत्रा संग्राम में भाग नही लेते।हम किसी भी दल के समर्थक या विरोधी नही हैं।हम किसी भी दल का समर्थन या प्रतिकार उसके नीति व नियत के आधार पर करते हैं।हम हिंदुओं को अपना पराक्रम दिखाना पड़ेगा।गौरक्षा के माध्यम से हम हिंदुओं को एकजुट होकर सशक्त होना पड़ेगा।आप मतदान के माध्यम से अपने शक्ति का सदुपयोग करिए।कसाइयों का संरक्षण गौरक्षकों पर केस इस देश के दुर्भाग्य का द्योतक है।

उक्त जानकारी देते हुए श्रीशंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि आज जवाहर हाई स्कूल,बोधमन तालाब,खैरा मोड़,हॉस्पिटल रोड,अटल बिहारी चौक,महराजगंज चौक,स्टेट बैंक चौराहा,शिल्पा विवाह भवन होते हुए शंकराचार्य जी महाराज की विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में जमुईवासी सम्मलित होकर शंकराचार्य जी महाराज का दर्शन उनसे शुभाशीष प्राप्त किया।शंकराचार्य जी महाराज मणिद्वीप एकेडमी में विश्राम किए थे और आज रात्रि-विश्राम नवादा में करेंगे।
आज के कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अभिषेक सिंह भगत थे।

शोभायात्रा एवं मतदाता संकल्प यात्रा में प्रमुख रूप से सर्वश्री-गौमतदाता संकल्प यात्रा के संयोजक स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुंदानंद गिरी जी महाराज,सहसंयोजक देवेंद्र पाण्डेय,दण्डी स्वामी श्री श्रीनिधिरव्ययानन्द सागर,शैलेन्द्र योगी सहित भारी संख्या गौभक्त उपस्थित थे।

Views: 19
crime helth latest news news Politics Varanasi voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleडेंगू से अकेले नहीं लड़ा जा सकता हम सभी को मिलकर डेंगू से लड़ना चाहिए- ऑल आउट इंडिया इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व द हंस फाउंडेशन

Related Posts

डेंगू से अकेले नहीं लड़ा जा सकता हम सभी को मिलकर डेंगू से लड़ना चाहिए- ऑल आउट इंडिया इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व द हंस फाउंडेशन

Monday, 22 September 2025, 18:09 IST

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जादू जी ने संत कबीर महाराज जी की प्राचीन प्राकट्य स्थल में मत्था टेका

Saturday, 20 September 2025, 20:02 IST

रोटरी क्लब वाराणसी सार्थक का चार्टर इंस्टॉलेशन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

Saturday, 20 September 2025, 12:26 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

प्रयागराज: प्रयागराज आने पर आज पांचो लोगों ने मीडिया से रूबरू होकर अपने आने वाले गाने के बारे में बताया

Saturday, 13 September 2025, 19:29 IST2 Mins Read

मोनाड विश्वविद्यालय में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर जयन्ती की 134वीं वर्षगांठ पर श्रंखला कार्यक्रमों का समापन

Monday, 28 April 2025, 17:01 IST3 Mins Read

हरिशचंद्र पी जी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में करियर ओरिएंटेड स्टूडेंट अवेयरनेस प्रोग्राम (रोजगारोन्मुख छात्र जागरूकता कार्यक्रम) का हुआ आयोजन।*कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर जगदीश विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग

Thursday, 17 April 2025, 17:43 IST2 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

शंकराचार्य जी ने कहा स्वत्रंत भारत मे गौहत्या भारतीयों के माथे पर सबसे बड़ा कलंक

Monday, 22 September 2025, 18:10 IST

डेंगू से अकेले नहीं लड़ा जा सकता हम सभी को मिलकर डेंगू से लड़ना चाहिए- ऑल आउट इंडिया इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व द हंस फाउंडेशन

Monday, 22 September 2025, 18:09 IST

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जादू जी ने संत कबीर महाराज जी की प्राचीन प्राकट्य स्थल में मत्था टेका

Saturday, 20 September 2025, 20:02 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.