वाराणसी: समाजवादी पार्टी ने विधानसभा परिषद में सपा का पक्ष मजबूती से रखने के लिए नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। एमएलसी लाल बहादुर यादव को विधान परिषद में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही विधान परिषद के उप नेता सदन मुख्य सचेतक और सचेतक के नामों की भी घोषणा कर दी है।
वाराणसी कैंट विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव काशिपुत्री ने पार्टी द्वारा किए गए इन निर्णयों का स्वागत किया व 2024 विधानसभा चुनाव के लिए उपयोगी बताया उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा एमएलसी लाल बहादुर यादव को विधान परिषद में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही विधान परिषद के उप नेता सदन मुख्य सचेतक और सचेतक के नामों की भी घोषणा कर दी है। बता दें शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ने वाले लाल बिहारी यादव ने पीएम मोदी के गढ़ में सपा का झंडा बुलंद किया था।लाल बिहारी यादव माध्यमिक वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए सेवा नियमावली को लेकर संघर्षरत है। पुरानी पेंशन योजना लागू करने के भी वो हिमायती हैं। सरकारी शिक्षकों के रिटायरमेंट की उम्र भी 60 से बढ़ाकर 65 साल करने की उनके संगठन की मांग है।
इसी कड़ी में मो. जासमीर अंसारी उप नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं। सपा ने किरनपाल कश्यप को विधान परिषद में मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। जबकि आशुतोष सिन्हा को विधान परिषद का सचेतक बनाया है। इन सभी को उज्जवल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं।
उक्त मौके पर नेता प्रतिपक्ष को कैंट विधानसभा पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव के साथ ही दिलीप डे आशीष यादव निहाल अंसारी नसीम अब्दुल्ला श्यामू यादव महंत राजकुमार शुक्ला तुषार यादव अर्जुन सोनकर पार्वती कनौजिया आरती यादव पूजा सिंह इरफान अंसारी राज बहादुर पटेल अनिल पटेल रुपेश राय कमल पटेल योगेश बिंद ने बधाई व शुभकामनाए दी।
शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ने वाले लाल बिहारी यादव ने पीएम मोदी के गढ़ में सपा का झंडा बुलंद किया था – पूजा यादव
Next Article स्कूलों का निरीक्षण न करने पर BSA सख्त
Related Posts
Add A Comment