वाराणसी: ठठेरी बाजार स्थित शेर वाली कोठी में श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का बुधवार को शोभायात्रा व विसर्जन भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।
प्रातःकाल काशी के प्रसिद्ध विद्वान पंडित धन्नजय खुण्टे महाराज ने विधिवत पूजा अर्चना कराया।
श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति के संरक्षक सन्तोष पाटिल व अध्यक्ष आनंद राव सूर्यवंशी अपनी टीम के साथ मुम्बई के सुप्रसिद्ध लालबाग का राजा श्रीगणेश जी का विधि विधान से पूजा व महाआरती किया।
विभिन्न प्रकार के फूलों से सुसज्जित वाहन पर भक्तो ने श्री गणेश जी को विराजमान कराया तथा पूजन किया। गणपति बप्पा मोरया गणपति जी की जय जयकार जय हो उद्घोष कर शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में महिलाएं व पुरुषों ने महाराष्ट्र की परम्परागत परिधान में शामिल रहे ऐसा लगा काशी मिनी महाराष्ट्र बन गया।
महाराष्ट्र के तासगांव से आए अस्सी कलाकारों की टीम शोभायात्रा में शामिल हो कर शोभायात्रा की आकर्षक को आपने विभिन्न मुद्राओं के कला बिखेर कर सभी को अपने तरफ आकर्षित किया।
शोभायात्रा शेरों वाली कोठी से प्रारम्भ होकर कर चौंक बाबा काशी-विश्वनाथ धाम बांस फाटक गोदौलिया गिरजाघर लक्सा रोड होते हुए लक्ष्मी कुण्ड पहुंचा।
श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति के वरिष्ठ संरक्षक मानिक राव पाटिल संरक्षक संतोष पाटिल अध्यक्ष आनंद राव सूर्यवंशी महामंत्री अन्ना मोरे कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे ने महाआरती किया तथा श्री गणेश जी को अगले साल जल्द आने का निमंत्रण दिया।
उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव नितिन गोकर्ण ने श्री गणेश जी का आशीर्वाद लिया तथा केक काट कर जन्मदिन श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति ने मनाया।
मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन प्रस्तावक वैदिक विद्वान पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ तथा अध्यक्षता आदि सम्प्रदाय के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर डॉ कल्कि राम महराज ने किया।
छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान से पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ वैदिक विद्वान महामण्डलेश्वर डॉ कल्कि राम महराज डॉ सचिन सनातनी धर्म आध्यात्म डॉ शामिनी राणा चिकित्सा डॉ सोम शंकर दूबे विज्ञान सेवा प्रकाश अग्रवाल समाज सेवा प्रो राम नारायण द्विवेदी शिक्षा सेवा स्वामी मुक्तानंद सरस्वती सम्मान सेवा को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि व समिति के पदाधिकारी ने प्रदान कर छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान से सम्मानित किया।
श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति की महिला मण्डल की स्मिता पाटिल ने श्री गणेश जी को हल्दी कुमकुम अर्पित कर सदा सुहागन का आशीर्वाद लिया साथ ही उपस्थित महिलाएं एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर बधाई दी।
विजय वाल्मीकि की टीम ने विभिन्न मुद्राओं में शंकर पार्वती, गणेश स्वरूप पर मंचन कर उपस्थित जन से खुब ताली बटोरी।
समारोह में मुख्य रूप से मानिक राव पाटिल संतोष पाटिल सुहास पाटिल आंनद राव सूर्यवंशी अन्ना मोरे हनुमान शिंदे सची कुमार शाह हनुमंत राव मोरे ताना पाटिल चंद्रशेखर शिंदे अजीत पाटिल मूसा मुलानी सोनू पाटिल बजरंग शिंदे सुनील शिंदे रवि सेठ विनोद जाधव शुभम पाटिल बसंत तामखडे़ सुभाष जगताप शंकर भगत दीपक सूर्यवंशी संतोष शिंदे किशोर पाटिल अक्षय माली प्रकाश मिशाल अशोक शिंदे डॉ कैलाश सिंह विकास सहित अनेकों भक्तगण शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड ने किया।
श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति का पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव सम्पन्न
Previous Articleजिले का औद्योगिक क्षेत्र प्रदेश का मॉडल औद्योगिक क्षेत्र बनेगा
Related Posts
Add A Comment