वाराणसी संकट मोचन सेवा ट्रस्ट ने उद्योरमपुर के खेल मैदान में 77 वीं गणतंत्र दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व निरीक्षक (उत्तर प्रदेश पुलिस) राम धनी यादव के द्वारा किया गया। उन्होंने ने बच्चों को अनुशासन की बात कही और उसके महत्व को बताया।मुख्य वक्ता कैरियर कोच एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ0 राम नारायण यादव गणतंत्र क्या अर्थ है, यह किसी भी राष्ट्र के लिए कितना आवश्यक है, को रेखांकित किया। उन्होंने बच्चों के मौलिक विकास की पटकथा को आधार बनाने की बात कही। उन्होंने कहा बच्चों को नियमित अभ्यास कर विषय वस्तु को सीखना और समझना चाहिए। जीवन में लक्ष्य कैसे निर्धारित करें एवं उसकी प्राप्ति किस प्रकार होगी, को सहज विधि से समझाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान लालता प्रसाद यादव ने की। उन्होंने ने देश के स्वर्णिम इतिहास एवं स्वतंत्रता के महत्त्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार हर्ष कन्नौजिया, द्वितीय पुरस्कार पवन यादव ने एवं तृतीय पुरस्कार अभिषेक ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक तेज बहादुर ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक महेंद्र नाथ यादव ने किया। युक्त कार्यक्रम में राधेश्याम , सतीश , प्रकाश , श्यामबली , प्रदीप , राम दयाल , बलिराम , सुभाष , बृजेश, रविन्द्र सहित सैंकड़ों की संख्या में क्षेत्र वासी एवं बच्चे उपस्थित रहे।
संकट मोचन सेवा ट्रस्ट ने हर्षोल्लास के साथ 77वाँ गणतंत्र दिवस मनाया
Related Posts
Add A Comment

