Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जादू जी ने संत कबीर महाराज जी की प्राचीन प्राकट्य स्थल में मत्था टेका

Saturday, 20 September 2025, 20:02 IST

रोटरी क्लब वाराणसी सार्थक का चार्टर इंस्टॉलेशन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

Saturday, 20 September 2025, 12:26 IST

सरस्वती ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स मे भव्य सम्मान समारोह

Thursday, 18 September 2025, 19:19 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » साइबर क्राइम एक गंभीर अपराध जागरूकता ही इसका समाधान- श्यामलाल गुप्ता
वाराणसी

साइबर क्राइम एक गंभीर अपराध जागरूकता ही इसका समाधान- श्यामलाल गुप्ता

adminBy adminSaturday, 28 September 2024, 17:13 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

वाराणसी: श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज वाराणसी में साइबर क्राइम और इसकी रोकथाम’ नामक कार्यक्रम साइबर क्राइम पुलिस उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक तथा रेडियो सिटी के सहयोग से महाविद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती तथा महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में साइबर क्राईम सेल से श्यामलाल गुप्ता तथा पृथ्वीराज सिंह रेडियो सिटी से विजेंद्र केसरी विजय सिंह आर जे नेहा तथा उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक से सुद्धायन मजूमदार सम्मिलित हुए सभी अतिथियों का स्वागत प्राचार्य प्रोफेसर मिथिलेश सिंह एवं प्रबंधक डॉ मधु अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ देकर किया। प्राचार्य प्रो मिथिलेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान परिदृश्य में साइबर क्राइम एक गंभीर विषय है जिस पर चर्चा होना आवश्यक है । साइबर क्राइम एक ऐसा अपराध है जिसमें कंप्यूटर नेटवर्क या डिजिटल उपकरणों के किसी अन्य सेट का उपयोग करके अपराध किया जाता है। इसमें भौतिक दूरी मायने नहीं रखती। देश-विदेश में किसी भी स्थान पर बैठा व्यक्ति किसी को भी इसका शिकार बन सकता है। इसमें हैकिंग फिशिंग पहचान की चोरी तथा रैनसमवेयर इत्यादि अनेक साइबर अपराध शामिल है। इसकी रोकथाम का सबसे प्रमुख उपाय जागरूकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रबंधक डॉ मधु अग्रवाल ने कहा कि साइबर अपराध व्यक्तियों व्यवसायो और सरकारी संस्थाओं के लिए गंभीर खतरा है इसके परिणामस्वरुप न केवल वित्तीय हानि होती है बल्कि शारीरिक तथा मानसिक क्षति भी व्यक्ति को उठानी पड़ती है। इसलिए इसके प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम की अग्रिम कड़ी में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक से आये सुद्धायन मजूमदार ने कहा कि बैंकिंग धोखाधड़ी और साइबर अपराध में घनिष्ठ संबंध है। क्योंकि वर्तमान में किसी भी व्यक्ति के बैंक खाता से पैसा निकालने में साइबर उपकरणों का अत्यधिक प्रयोग हो रहा है। इसीलिए बैंक खाता से संबंधित किसी भी जानकारी को किसी अन्य से साझा करते समय व्यक्ति को अत्यंत सचेत रहना चाहिए। इसी क्रम में श्री श्यामलाल गुप्ता साइबर पुलिस सेल ने साइबर अपराध पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहां कि साइबर क्राइम एक गंभीर अपराध है और जागरूकता ही इसका समाधान है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के अनेक प्रकार है जिसमें विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म और तकनीके शामिल हैं। वर्तमान समय में साइबर अपराध का प्रमुख माध्यम व्हाट्सएप इंस्टाग्राम और फेसबुक इत्यादि अनेक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाउस अरेस्ट जैसे साइबर अपराध की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन अपराधों की रोकथाम हेतु सबसे आवश्यक है अपने सोशल मीडिया एवं दस्तावेजों को गोपनीय एवं सुरक्षित रखना उसके लिए आवश्यक है व्यक्ति का जागरूक होना। इसके साथ ही उन्होंने महिला सहायता केंद्र एवं साइबर सहायता केंद्र इत्यादि के कार्यों से भी सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सरला सिंह तथा आरजे नेहा ने किया। कार्यक्रम में अनेक प्रवक्तागण तथा छात्राएं उपस्थित रही।

Views: 138
latest news news Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleमिशन शक्ति के माध्यम से दिया सुरक्षा सम्मान व स्वावलम्बन का सन्देश
Next Article बनारस रेल इंजन कारखाना में राजभाषा पखवाड़ा एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Related Posts

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जादू जी ने संत कबीर महाराज जी की प्राचीन प्राकट्य स्थल में मत्था टेका

Saturday, 20 September 2025, 20:02 IST

रोटरी क्लब वाराणसी सार्थक का चार्टर इंस्टॉलेशन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

Saturday, 20 September 2025, 12:26 IST

सरस्वती ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स मे भव्य सम्मान समारोह

Thursday, 18 September 2025, 19:19 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

प्रयागराज: प्रयागराज आने पर आज पांचो लोगों ने मीडिया से रूबरू होकर अपने आने वाले गाने के बारे में बताया

Saturday, 13 September 2025, 19:29 IST2 Mins Read

मोनाड विश्वविद्यालय में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर जयन्ती की 134वीं वर्षगांठ पर श्रंखला कार्यक्रमों का समापन

Monday, 28 April 2025, 17:01 IST3 Mins Read

हरिशचंद्र पी जी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में करियर ओरिएंटेड स्टूडेंट अवेयरनेस प्रोग्राम (रोजगारोन्मुख छात्र जागरूकता कार्यक्रम) का हुआ आयोजन।*कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर जगदीश विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग

Thursday, 17 April 2025, 17:43 IST2 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जादू जी ने संत कबीर महाराज जी की प्राचीन प्राकट्य स्थल में मत्था टेका

Saturday, 20 September 2025, 20:02 IST

रोटरी क्लब वाराणसी सार्थक का चार्टर इंस्टॉलेशन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

Saturday, 20 September 2025, 12:26 IST

सरस्वती ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स मे भव्य सम्मान समारोह

Thursday, 18 September 2025, 19:19 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.